लाइव न्यूज़ :

Watch: पंकज त्रिपाठी की बहन के एक्सीडेंट का खौफनाक वीडियो आया सामने, डिवाइडर से टकरा कर उड़े कार के परखच्चे

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2024 11:55 IST

Pankaj Tripathi Brother-in-law Death: बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंकज के बहनोई राकेश तिवारी कार चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा गया

Open in App

Pankaj Tripathi Brother-in-law Death: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई का झारखंड में दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। खौफनाक सड़क दुर्घटना में पंकज त्रिपाठी के जीजा की मौत हो गई वहीं, उनकी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धनबाद में हुई सड़क दुर्घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है जिसे देख लोगों के होश उड़ गए। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि भीड़ वाली सड़क पर पंकज के बहनोई की तेज रफ्तार कार दूर से आते हुए अचानक डिवाइडर से टकरा गई। 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पंकज के बहनोई राकेश तिवारी कार चला रहे थे। पुलिस के अनुसार, उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर झारखंड के धनबाद में वाहन सीधे एक डिवाइडर से टकरा गया। सीसीटीवी फुटेज में कार को एक मिनट से भी कम समय में डिवाइडर से टकराने से पहले सड़क पर तेजी से दौड़ते देखा जा सकता है।

कार में मौजूद पंकज की बहन सरिता को भी स्थानीय लोगों ने राकेश के साथ अस्पताल पहुंचाया, हालांकि, राकेश को 'मृत घोषित' कर दिया गया। दूसरी ओर, सरिता के पैर में फ्रैक्चर हो गया और कई अन्य चोटें आईं, और वर्तमान में धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में उसका इलाज चल रहा है।

एक्टर की बहन और जीजा बिहार के गोपालगंज स्थित अपने गांव से झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल जा रहे थे कि तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि निरसा मार्केट चौक के पास यह हादसा हुआ। हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ। 

मालूम हो कि अभी तक पंकज त्रिपाठी की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, उनके करीबी और बिहार राजनीति के दिग्गज नेता चिराग पासवान ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है।

बता दें कि यह दिल दहला देने वाला हादसा एक्टर के पिता की मौत के एक साल के अंदर ही हुआ है। अगस्त 2023 में, पंकज के पिता पंडित बनारस तिवारी का 99 वर्ष की आयु में उनके गाँव गोपालगंज में निधन हो गया और अभिनेता को उनकी मृत्यु पर शोक मनाते देखा गया था।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीसड़क दुर्घटनाबॉलीवुड हीरोCCTVवायरल वीडियोDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी