लाइव न्यूज़ :

महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में निजी नर्सिंग होम का वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: August 29, 2021 22:55 IST

Open in App

यहां एक निजी नर्सिंग होम के वार्ड ब्वॉय को एक महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने और उसका गला घोंटने की कोशिश करने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सिविल लाइंस थाने के एसएचओ उम्मेद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शौकीन त्यागी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना शनिवार शाम की है जब आरोपी सिविल लाइंस पुलिस थाने के तहत आने वाली सर्कुलर रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती मरीज के कमरे में घुसा और उसका यौन शोषण किया। आरोपी ने महिला के विरोध करने पर उसका गला घोटने की कोशिश की लेकिन जब महिला ने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया था। एसएचओ ने कहा कि त्यागी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास के लिए धारा 307 सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए SHO, बीजेपी जिला अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

भारतVideo: 10 मार्च से पहले ही बलिया SHO ने बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी बधाई, कहा पहली बार करूंगा आपका एस्कॉर्ट

भारतउत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारतधोखाधड़ी के मामले पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारतफतेहपुर में 70 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील