लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में वांछित अपराधी मुठभेड़ में मारा गया

By भाषा | Updated: August 30, 2021 12:24 IST

Open in App

थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। इसका एक साथी मौके से भाग गया। गिरफ्तार बदमाश पर एनसीआर में लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि रविवार की देर रात को थाना बिसरख पुलिस चार मूर्ति चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शक होने पर बदमाशों को रुकने का इशारा किया। बदमाश रूकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चलाने लगे। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गुलशन पुत्र धीरे सिंह निवासी अहमदपुर थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उक्त बदमाश के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार बदमाश के ऊपर थाना फेस- दो, थाना सेक्टर 39 सहित नोएडा व दिल्ली के कई थानों में लूटपाट के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि इसके फरार साथी की पुलिस तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान संचालन 15 जून 2026 से शुरू, दिल्ली-एनसीआर में राहत की खबर?

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

क्रिकेटदिल्ली-एनसीआर के रेस्तरां और सिनेमा हॉल तैयार?, मैच देखते रहिए और “हैट-ट्रिक”, “बीयर बाउंडरी”, “सिक्सर सेवर”, “बाउंडरी बिंज” और “बाउंडरी बाइट्स” खाइये?

स्वास्थ्यअब डॉक्टर हर वक़्त साथ: AI तकनीक से घर बैठे मरीज़ की 24x7 निगरानी?, क्या है डिवाइस, जानिए फायदे?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल