लाइव न्यूज़ :

बुलंदशहर में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 18, 2021 17:02 IST

Open in App

गोहत्या, पशुओं की चोरी और लूट जैसे दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी जावेद उर्फ जमालुद्दीन के विरुद्ध हापुड़, बुलंदशहर और गौतम बुद्ध नगर जिलों में मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात को स्याना पुलिस थाने को एक वांछित अपराधी और उसके साथी के बुगरासी रोड पर एक नहर के पास होने की सूचना मिली। सिंह ने कहा कि आरोपी एक भैंस चुराने गए थे। एसएसपी ने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें घेर लिया, तब जावेद और उसके साथी ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जवाबी फायर में जावेद के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। एसएसपी ने कहा कि जावेद का साथी भागने में कामयाब रहा। अधिकारी ने कहा कि चिड़वक गांव के निवासी जावेद के सिर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने कहा कि आरोपी को घायल अवस्था में स्याना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार: हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर डीजीपी को धमकाने वाले आईपीएस आदित्य कुमार ने किया कोर्ट के सामने सरेंडर, जानिए पूरा मामला

भारतपंजाब: PM नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा चूक के लिए SSP फिरोजपुर जिम्मेदार, 5 सदस्यीय जांच समिति ने सौंपी रपट

भारतएसएसपी मुनिराज के निर्देश पर उपनिरीक्षक की बाइक जब्त

भारतपंजाब: शिअद के कार्यक्रम में दाखिल होने की कोशिश कर रहे किसानों पर पुलिस बल का प्रयोग

भारतसड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज