लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामले की जांच नहीं करेंगे वानखेड़े, एनसीबी की संचालन इकाई को जांच का जिम्मा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:09 IST

Open in App

मुंबई/नयी दिल्ली, पांच नवंबर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने विवादास्पद क्रूज मादक पदार्थ मामले और पांच अन्य मामलों को समीर वानखेड़े के नेतृत्व वाली एजेंसी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई से ले लिया है और उनकी जांच की जिम्मेदारी दिल्ली स्थित अपनी संचालन इकाई में स्थानांतरित कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तर-पश्चिम क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कार्रवाई ‘‘प्रशासनिक आधार’’पर की गई है और चूंकि इन छह मामलों के ‘‘व्यापक और अंतर-राज्यीय प्रभाव’’ हैं, इसलिए उन्हें दिल्ली में संचालन इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि मामलों के स्थानांतरण का आदेश एनसीबी के महानिदेशक (डीजी) एस एन प्रधान द्वारा जारी किया गया है। कई व्यक्तिगत और सेवा संबंधी आरोपों का सामना कर रहे वानखेड़े क्षेत्रीय निदेशक बने रहेंगे।

एनसीबी ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य को दो-तीन अक्टूबर की दरम्यानी रात को क्रूज मामले में गिरफ्तार किया था और वानखेड़े मामले में एक स्वतंत्र गवाह द्वारा जबरन वसूली के प्रयास का दावा करने के बाद विभागीय सतर्कता जांच का सामना कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली एनसीबी संचालन इकाई की एक टीम इन मामलों की जांच को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई में डेरा डालेगी। एनसीबी के उप महानिदेशक (दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र) मुथा अशोक जैन ने मुंबई में संवाददाताओं को बताया कि यह एक प्रशासनिक निर्णय है और दिल्ली एनसीबी की एक टीम शनिवार को छह मामलों की जांच के लिए मुंबई आएगी।

वानखेड़े ने इनकार किया कि उन्हें आर्यन खान मामले में जांच से ‘‘हटाया गया है’’ और कहा कि एजेंसी का कदम मुंबई और दिल्ली की एनसीबी टीम के बीच समन्वय के बारे में है।

बहरहाल, वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगा चुके महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी अधिकारी को मामले से हटाना ‘‘अभी शुरुआत है।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता मलिक ने कहा, ‘‘आर्यन खान मामले समेत पांच मामलों से समीर वानखेड़े को हटाया गया है। कुल 26 मामले हैं जिनकी जांच की जरूरत है। ये तो बस शुरुआत है...सिस्टम को साफ करने के लिए अभी बहुत कुछ करना है और हम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट