लाइव न्यूज़ :

वृन्दावनः ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के निकट पुरानी इमारत गिरी, गुजर रहे तीर्थयात्रियों पर आफत, पांच लोगों की मौत और कई गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 22:05 IST

बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत इलाके में बिहारीपुरा निवासी विष्णु बाग वाले के जर्जर मकान के छज्जे पर बंदरों की उछल-कूद के कारण छज्जे का एक बड़ा हिस्सा बाजार से गुजर कर मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं पर आ गिरा।

Open in App
ठळक मुद्देघटना में करीब 12 श्रद्धालु मलबे में दब गए। तीन मंजिला मकान की एक दीवार भी उन पर आ गिरी।ई-रिक्शों एवं पुलिस की जीप में घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

मथुराः मथुरा जिले के वृन्दावन स्थित विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के निकट मंगलवार की शाम एक पुरानी इमारत गिरने से वहां से गुजर रहे तीर्थयात्रियों में से पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर के नजदीक एक पुरानी इमारत का छज्जा और दीवार ढहने से मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई तथा चार अन्य जख्मी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत इलाके में बिहारीपुरा निवासी विष्णु बाग वाले के जर्जर मकान के छज्जे पर बंदरों की उछल-कूद के कारण छज्जे का एक बड़ा हिस्सा बाजार से गुजर कर मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं पर आ गिरा। इस घटना में करीब 12 श्रद्धालु मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि जब तक लोग उन्हें निकालने के लिए आगे बढ़ पाते, तीन मंजिला मकान की एक दीवार भी उन पर आ गिरी। वे सभी काफी देर तक मलबे में ही दबे रह गए। उन्होंने बताया कि जैसे-तैसे गंभीर रूप से घायल लोगों को बाहर निकाला गया। रास्ता संकरा होने के कारण एंबुलेंस भी वहां नहीं पहुंच सकी।

तब ई-रिक्शों एवं पुलिस की जीप में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि चिकित्सकों ने एक-एक कर तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं की पहचान हो गई है।

मृतकों में कानपुर नगर निवासी गीता कश्यप (50), रश्मि गुप्ता (50), अरविंद कुमार यादव (35), देवरिया निवासी चंदन राय (28) और वृन्दावन की रहने वाली अंजू मुरगई (51) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल चार अन्य लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों का हाल-चाल लिया और चिकित्सकों को उनकी इलाज की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार