लाइव न्यूज़ :

JNU फीस विवाद: बीपीएल परिवार के छात्रों को मिल सकती है यूटिलिटी और सेवा शुल्क में 75% रियायतें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 08:02 IST

तीन सदस्यी पैनल ने जांच के बाद अपनी सुझाव जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स कार्यालय को ईमेल के माध्यम से भेजा  है। इस कमेटी ने कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं जो विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के चिंताओं को दूर करने में मददगार साबित होगा।  

Open in App
ठळक मुद्देकमेटी को 7 दिन के अंदर मंत्रालय के समक्ष एक रिपोर्ट पेश करना थाबीपीएल परिवार के छात्रों को यूटिलिटी व सर्विस चार्ज में मिलेगा लाभ

देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में फीस वृद्धि को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इस मामले में जांच के लिए एक तीन सदस्यी हाई लेवल कमेटी बनाई गई थी।

इस कमेटी को छात्र, शिक्षक व विश्वविद्यालय से मिलकर 7 दिन के अंदर मंत्रालय के समक्ष एक रिपोर्ट पेश करना था। सूत्रों से मिल रहे जानकारी के मुताबिक, यह अपेक्षित है कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी बीपीएल श्रेणी के छात्रों को उपयोगिता और सेवा शुल्क में 75% रियायतें और शेष को 50% रियायतें दी जाएंगी।  इस तरह साफ हो गया है कि यदि ऐसा होता है तो इससे बड़े पैमाने पर छात्र समुदाय लाभ मिलेंगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस तीन सदस्यी पैनल ने जांच के बाद अपनी सुझाव जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स कार्यालय को ईमेल के माध्यम से भेजा  है। इस कमेटी ने कई महत्वपूर्ण सिफारिशें की हैं जो विश्वविद्यालय के सभी छात्रों के चिंताओं को दूर करने में मददगार साबित होगा।  

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जुंटा) ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति से मुलाकात कर छात्रावास शुल्क में की गई वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने और कुलपति को हटाने की मांग की थी। वहीं,  विश्वविद्यालय ने एक बयान जारी कर कहा था कि विश्वविद्यालय 45 करोड़ रुपये से अधिक घाटे में है और शुल्क बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं हैं साथ ही इस मामले पर झूठ फैलाने का अभियान चलाने का आरोप लगाया था।

इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावास के उन छात्रों की सूची जारी की थी जिनपर करीब 2.79 करोड़ रुपये का बकाया है। जिसके बाद जेएनयू छात्र संघ उपाध्यक्ष साकेत मून ने इसे दबाव बनाने की कोशिश करार दिया था।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)इंडियाएजुकेशनस्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो