लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः विश्वभारती यूनिवर्सिटी में टैगोर फिल्म की शूटिंग की अनुमति देने से इनकार

By भाषा | Updated: July 1, 2018 12:04 IST

विश्वभारती के कार्यकारी कुलपति सबुज कोली सेन ने कहा कि टैगोर पर आश्रम और विशेषज्ञों सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पटकथा पर बातचीत के बाद हमने ऐसा निर्णय किया।

Open in App

कोलकाता , 01 जुलाई: विश्वभारती विश्वविद्यालय ने रवींद्रनाथ टैगोर के किशोरावस्था पर बनने वाली फिल्म 'नलिनी' की शूटिंग विवि परिसर में करने की अनुमति नहीं दी है। प्रियंका चोपड़ा के बैनर तले बनने वाली यह फिल्म किशोर रवीन्द्रनाथ टैगोर और एक मराठी किशोरी के बीच 'रिश्ते' पर आधारित है। 

विश्वभारती के कार्यकारी कुलपति सबुज कोली सेन ने कहा कि टैगोर पर आश्रम और विशेषज्ञों सहित सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पटकथा पर बातचीत के बाद हमने ऐसा निर्णय किया। हम ऐसी फिल्मों को परिसर में शूटिंग की अनुमति नहीं दे सकते, इससे लाखों लोगों की भावनाएं आहत होंगी। 

सेन ने बताया कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक में नलिनी के निर्देशक उज्जवल चटर्जी को निर्णय से अवगत कराया गया। यह एक शौक्षणिक संस्थान है। हम वाणिज्यिक फिल्मों की शूटिंग की अनुमति देकर अपने वातावरण को खराब नहीं करना चाहते हैं। 

चटर्जी ने इससे पहले कहा था कि यह फिल्म लिखित दस्तावेजों और 17 साल के टैगोर और अन्नपूर्णा तुरखाद के बीच 'रिश्ते' के बारे में 'व्यापक शोध' पर आधारित है। अन्नपूर्णा महाराष्ट्र के रहने वाले एक पारिवारिक मित्र की बेटी थीं, जिसने टैगोर के ब्रिटेन की यात्रा से पहले उन्हें पश्चिमी शिष्टाचार के बारे में बताया था। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज