लाइव न्यूज़ :

पेजावर मठ के उदार संत थे विश्वेश तीर्थ स्वामी जो करते थे इफ्तार का आयोजन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: December 29, 2019 18:57 IST

पेजावर मठ के विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का रविवार को निधन हो गया। हिंदूवादी धार्मिक कार्यों जैसे गोरक्षा में उनकी गहरी आस्था थी और रामजन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वामीजी का रविवार को निधन हो गया। कुछ समय से बीमार चल रहे स्वामी जी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

पेजावर मठ के विश्वेश तीर्थ स्वामीजी एक हिंदू संत थे जिन्होंने उन्होंने अपना पूरा जीवन हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार में लगा दिया, लेकिन खुद को एक उदारवादी चेहरे के तौर पर पेश किया। स्वामीजी का रविवार को निधन हो गया। हिंदूवादी धार्मिक कार्यों जैसे गोरक्षा में उनकी गहरी आस्था थी और रामजन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई थी।

उन्होंने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ परिसर में हाल तक रमजान के दौरान मुस्लिमों के लिए इफ्तार का आयोजन भी किया। कुछ समय से बीमार चल रहे स्वामी जी का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

वह सामाजिक रूप से सक्रिय थे और अपने आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ साथ उसी भाव से दलितों की कॉलोनियों में जाकर उनसे मिलते थे। अपने समावेशी दृष्टिकोण के कारण आठ दशक के अपने जीवन में वह हजारों श्रद्धालुओं के प्रिय बने। वह विश्व हिंदू परिषद से करीब से जुड़े थे।

इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनका बेहद सम्मान करता था। भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने 1992 में उनसे संन्यास दीक्षा ली थी। स्वामीजी के बाद उनके कनिष्ठ विश्वप्रसन्न तीर्थ के उनका स्थान लेने की संभावना है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ