लाइव न्यूज़ :

VISAVADAR By-Election Result: 18 साल से जीत नसीब नहीं?, विसावदर सीट पर फिर से बीजेपी को झटका, ‘आप’ ने किया कमाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 23, 2025 16:49 IST

VISAVADAR By-Election Result: इटालिया को 75,942 मत मिले, जबकि पटेल को 58,388 मतों से संतोष करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देVISAVADAR By-Election Result: विसावदर में 18 साल बाद जीत की उम्मीद कर रहे हैं। VISAVADAR By-Election Result: कांग्रेस के रमेश चावड़ा से 39,452 मतों के अंतर से विजयी हुए।VISAVADAR By-Election Result: कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को 60,290 मत मिले।

अहमदाबादः गुजरात में दो विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को समाप्त हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर सीट जीत ली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजेंद्र चावड़ा ने कडी सीट पर विजय हासिल की है।

आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इटालिया ने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया। चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, कुल 21 चरण की मतगणना के बाद इटालिया को 75,942 मत मिले, जबकि पटेल को 58,388 मतों से संतोष करना पड़ा।

भाजपा नेताओं ने पहले कहा था कि वे विसावदर में 18 साल बाद जीत की उम्मीद कर रहे हैं। इस सीट पर पार्टी ने आखिरी बार 2007 में जीत का स्वाद चखा था। अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित मेहसाणा जिले की कडी सीट पर भाजपा के राजेंद्र चावड़ा सभी 22 चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस के रमेश चावड़ा से 39,452 मतों के अंतर से विजयी हुए।

राजेंद्र चावड़ा को 99,742 मत, जबकि कांग्रेस के पूर्व विधायक रमेश चावड़ा को 60,290 मत मिले। अधिकारियों ने बताया कि 19 जून को हुए उपचुनाव में कडी सीट पर 57.90 प्रतिशत और विसावदर निर्वाचन क्षेत्र में 56.89 प्रतिशत मतदान हुआ। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और दोपहर करीब डेढ़ बजे समाप्त हुई। 

टॅग्स :उपचुनावगुजरातAam Aadmi Partyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार