लाइव न्यूज़ :

कभी साइकिल की दुकान चलाते थे लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर और बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2019 16:37 IST

1996 में सागर से पहला लोकसभा चुनाव जीतने वाले वीरेंद्र कुमार बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं। अपनी सादगी के लिए मशहूर कुमार आपातकाल में 16 महीने जेल की सलाखों के पीछे भी रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में वीरेंद्र कुमार को 6.72 लाख वोट मिले थे। वीरेंद्र कुमार को बीजेपी के दिग्गज दलित नेताओं में शुमार किया जाता है।

बीजेपी सांसद वीरेंद्र कुमार होंगे 17वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। 17 और 18 जून को प्रोटेम स्पीकर के द्वारा नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। 

बता दें कि 65 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं। इससे पहले वीरेंद्र कुमार ने चार लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट से जीता है।

थावरचंद गहलोत, सत्यनारायण जाटिया और वीरेंद्र कुमार को बीजेपी के दिग्गज दलित नेताओं में शुमार किया जाता है। जहां वीरेंद्र कुमार कुमार को बीजेपी नीत एनडीए सरकार में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है, वहीं थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में सदन के नेता पद की जिम्मेदारी दी गई है।

पीएम मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार में वह अल्पसंख्यक मंत्रालय एवं महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री थे।

1996 में सागर से पहला लोकसभा चुनाव जीतने वाले वीरेंद्र कुमार बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं। अपनी सादगी के लिए मशहूर कुमार आपातकाल में 16 महीने जेल की सलाखों के पीछे भी रहे हैं। 1980 के दशक में आरएसएस के छात्र संगठन एबीवीपी में सक्रिय कुमार साइकिल की दुकान चलाते थे। आज भी वह टीकमगढ़-सागर जिले में स्कूटर से घूमते हुए मिल जाते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में वीरेंद्र कुमार को 6.72 लाख वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार किरन अहीरवार को मात दी जिन्हें 3.46 लाख वोट मिले।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतTMC, DMK और SP में महिला लोकसभा सांसदों का प्रतिशत सबसे ज़्यादा, जानें कोटा विवाद के बीच अन्य पार्टियाँ कहाँ खड़ी हैं?

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज