लाइव न्यूज़ :

Ola के को-फाउंडर, दीपिका, कोहली TIME की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों में शामिल

By भाषा | Updated: April 20, 2018 01:13 IST

पत्रिका ने कहा , 'दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम की वार्षिक सूची उन लोगों की सूची है जिनके बारे में हमारा मानना है कि यह समय उनका है।'

Open in App

न्यूयार्क, 19 अप्रैल: कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल , हिंदी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, क्रिकेटर विराट कोहली और भारत में जन्मे माइक्रोसाफ्ट के सीईओ सत्य नडेला टाइम पत्रिका की इस साल की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल हैं। पत्रिका ने कहा , 'दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम की वार्षिक सूची उन लोगों की सूची है जिनके बारे में हमारा मानना है कि यह समय उनका है।'

पत्रिका में अग्रवाल का प्रोफाइल लिखते हुए फ्लिपकार्ट के सह संस्थापक सचिन बंसल ने मुश्किलों से निपटने में अग्रवाल की 'दृष्टि , जुनून और निश्चय' को रेखांकित किया। दीपिका के साथ 'एक्सएक्सएक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में काम करने वाले हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल ने कहा कि दीपिका 'यहां ( हॉलीवुड ) ना केवल भारत का बल्कि पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।' 

वहीं क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान कोहली के लिए लिखा कि 'उनकी रनों की भूख और लगातार अच्छा प्रदर्शन' उल्लेखनीय है तथा ये उनके 'खेल की पहचान' बन गए हैं। बंसल ने अग्रवाल के लिए लिखा कि वह महज 32 साल की उम्र में भारत के उपभोक्ता तकनीक तंत्र के झंडाबरदार हैं। वहीं डीजल ने दीपिका के लिए लिखा कि 'दीपिका दुनिया में हमें मिली सबसे अच्छी चीज हैं।'

तेंदुलकर ने 2008 में खेला गया अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप का उल्लेख करते हुए कोहली के लिए लिखा , 'मैंने तब पहली बार इस युवा , जुनूनी खिलाड़ी को भारत का नेतृत्व करते देखा था। आज विराट कोहली घर घर में जाने जाना वाला नाम हैं और क्रिकेट के चैंपियन हैं। उस समय भी रनों की उनकी भूख और लगातार अच्छा प्रदर्शन उल्लेखनीय था , यह उनके खेल की पहचान बन गए हैं।'

वहीं टुलेन यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर और टाइम के पूर्व प्रबंध संपादक वाल्टर इसाकसन ने नडेला के लिए लिखा कि 'पिछले चार सालों से जब इस कठिन विकेट ( माइक्रोसॉफ्ट ) पर आएं , माइक्रोसॉफ्ट का बाजार मूल्य 130 प्रतिशत बढ़ गया। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि कंपनी अब ऐसे उत्पाद बना रही है जो उपयोगकर्ताओं के ज्यादा अनुकूल हैं।'

इस साल की सूची में हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन , 'वंडर वुमेन' फिल्म की अभिनेत्री गैल गडोट , राजकुमार हैरी , उनकी मंगेतर एवं टीवी अभिनेत्री मेगन मार्कल , लंदन के मेयर सादिक खान , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनालड ट्रम्प , जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे , कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो , सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान , चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग , उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन , आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर , बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और गायिका रिहाना भी शामिल हैं। 

टॅग्स :विराट कोहलीदीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ