लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 6 महाद्वीप, 3 महासागरों सहित पूरी दुनिया ऐसे फहराया गया तिरंगा, यहां देखें भारतीय नौसेना के 'आजादी का अमृत महोत्सव'

By आजाद खान | Updated: August 15, 2022 15:27 IST

आपको बता दें कि तिरंगा फहराने के लिए आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस तरंगिनी, आईएनएस सरयू, आईएनएस तबर, आईएनएस तरकश, आईएनएस चेन्नई, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तबर, आईएनएस सुमेधा भी शामिल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने 6 महाद्वीप और 3 महासागरों में तिरंगा को फहराया है। यही नहीं इसके साथ छह अलग-अलग समय क्षेत्रों में भी तिरंगा को लहराया गया है। भारतीय नौसेना ने इसका वीडियो जारी कर इस पल को देशवासियों के साथ शेयर किया है।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: भारत के आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने छह महाद्वीपों, तीन महासागरों और छह अलग-अलग समय क्षेत्रों में तिरंगा फहराया है। भारतीय नौसेना द्वारा इस तिरंगे को फहराने का वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे अलग-अलग लोकेशन में तिरंगा को लहराया गया है। 

भारतीय नौसेना द्वारा इन देशों में तिरंगा फहराने का मकसद समुद्री क्षेत्र में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित कराना है। ऐसे में इन देशों में तिरंगा फहराकर भारत के 75 साल की आजादी को मनाया गया है। 

गौरतलब है कि तिरंगा फहराने के लिए आईएनएस सतपुड़ा, आईएनएस तरंगिनी, आईएनएस सरयू, आईएनएस तबर, आईएनएस तरकश, आईएनएस चेन्नई, आईएनएस कोच्चि, आईएनएस तबर, आईएनएस सुमेधा भी शामिल हुए हैं। 

आईएनएस तरकश ने ब्राजील में फहराया तिरंगा

 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईएनएस तरकश ने ब्राजील में तिरंगा फहराया है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आईएनएस तरकश ने स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचा और वहां म्यूज़ू दो अमान्हो में एक सार्वजनिक प्रदर्शन में लोकप्रिय ब्राज़ीलियाई गीत बजाए। 

आईएनएस तबर ने अफ्रीका में तो आईएनएस तरंगिनी लंदन में फहराया तिरंगा

 केन्या के मोम्बासा में तिरंगा को फहराने के लिए आईएनएस तबर वहां 14 अगस्त को पहुंचा और झंडा फहराने की तैयारी करने लगा। इस जहाज का नेतृत्व कैप्टन एस के सिंह कर रहे है और इनके नेतृत्व चालक दल कई और समारोहों में भी हिस्सा लेंगे। 

वहीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आईएनएस तरंगिनी भी लंदन पहुंचा और वहां पर भी तिरंगा फहराने की तैयारी में लग गया। यहां पर आईएनएस तरंगिनी कैनरी घाट में वेस्ट इंडिया डाक के पास रुका है।  

 

मस्कट और पर्थ में हुआ ध्वजारोहण

आपको बता दें कि ओमान के मस्कट और आस्ट्रेलिया के पर्थ में ध्वजारोहण हुआ है। ओमान के मस्कट में तिरंगा फहराने के लिए आईएनएस चेन्नई वहां पहुंचा है और कैप्टन एसएस रंधावा की अगवाइ में यहां तिरंगा लहराया गया है। 

यही नहीं आस्ट्रेलिया के पर्थ में भी ध्वजारोहण हुआ है जिसमें कई और लोगों ने हिस्सा भी लिया है। ऐसे में यहां भी तिरंगा लहराया गया है। 

गौरतलब है कि अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों में भारतीय तिरंगे को फहराया गया है। ऐसे में लगभग पूरी दुनिया में आजादी के 75 साल पूरे होने पर तिरंगे को हर जगह फहराया गया है। 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवभारतीय नौसेनाBrazilवायरल वीडियोभारतहर घर तिरंगाViral VideoIndiaHar Ghar Tiranga
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल