लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 5335 लोगों ने ऐसे बनाया भारत के नक्शे वाला विशाल मानव श्रृंखला, दर्ज किया नया विश्व रिकॉर्ड

By आजाद खान | Updated: August 14, 2022 14:59 IST

Azadi Ka Amrit Mahotsav: इस विशाल मानव श्रृंखला पर बोलते हुए इसके आयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा, "हमारी इच्छा हुई कि भारत के मानचित्र को मानव श्रृंख्ला से बनाकर दर्शाया जाए, मानव श्रृंख्ला में 5,335 लोग शामिल थे।"

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के इंदौर 5335 लोगों द्वारा विशाल मानव श्रृंखला बनाया गया है। इस मानव श्रृंखला ने पुराने बने हुए मानव श्रृंखला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसे बनाने के लिए स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए है।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: मध्य प्रदेश के इंदौर ने शनिवार को 5000 से भी अधिक लोगों ने मानव श्रृंखला के जरिए भारत का मैप बनाया है। इस आयोजन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। इस मानव श्रृंखला को बनाने के लिए कुल 5,335 स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया है। 

आपको बता दें आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर इस मानव श्रृंखला को बनाया गया है। इस मानव श्रृंखला ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नए रिकॉर्ड बनाए है जिससे यह भारत के नक्शे वाला सबसे बड़ा मानव श्रृंखला बनने का नया रिकॉर्ड बना है। 

5,335 लोगों ने बनाया भारत का मैप

इस मानव श्रृंखला को सामाजिक संस्था 'ज्वाला' द्वारा बनाया गया है। इसके लिए सामाजिक संस्था 'ज्वाला' ने कुल 5,335 लोगों को जमा किया था जिसमें स्कूली छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग भी शामिल हुए थे। 

आयोजक के अनुसार, इससे पहले जो मानव श्रृंखला का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, उस रिकॉर्ड से यह मानव श्रृंखला अलग है। इस मानव श्रृंखला में भारत के नक्शे को बनाया गया है जिसमें बाउंडरी के साथ मानव श्रृंखला के अन्दर भी लोगों को रखा गया है। 

यही नहीं इस मानव श्रृंखला में लोग नीले रंग में भी दिखे है और नक्शे के बीचो-बीच अशोक चक्र भी देखने को मिला है। 

आयोजक ने यह भी बताया कि वे मानव श्रृंखला के बाउंडरी पर महिलाओं को रखा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि इससे महिलाओं के महत्व और ताकत के बारे में लोगों को बता सके। 

आयोजक दिव्या गुप्ता ने क्या बोला

इस पर बोलते हुए ज्वाला की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने कहा कि इस मानव श्रृंखला ने पूरे विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है और हमने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। गुप्ता ने आगे कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव के मायने हर किसी के लिए अलग है। हमारी इच्छा हुई कि भारत के मानचित्र को मानव श्रृंख्ला से बनाकर दर्शाया जाए, मानव श्रृंख्ला में 5,335 लोग शामिल थे। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकोर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है।" 

टॅग्स :आजादी का अमृत महोत्सवहर घर तिरंगाभारतMadhya Pradeshइंदौरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार