लाइव न्यूज़ :

[Video] जवानों ने बाइक रैली कर कुछ ऐसे दी गलवान शहीदों को श्रद्धांजलि, लद्दाख के पथरीले रास्तें-नदियों को पार कर पहुंचे वीर नुब्रा वैली

By आजाद खान | Updated: July 24, 2022 14:39 IST

Indian Army Bike Rally Galwan Valley: इस वीडियो को भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जारी किया है जिसमें देखा जा रहा है कि कैसे सेना के जवान लद्दाख के पथरीले रास्तें और नदियों को पार करते है और अन्त में नुब्रा वैली पहुंचते है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के जवानों ने बाइक रैली कर गलवान शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि की वीडियो में यह देखा गया है कि कैसे जवान पथरीले रास्तें-नदियों को पार कर रहे है। सेना समय-समय पर गलवान शहीदों को ऐसे ही याद करती रहती है और उन्हें श्रद्धांजलि देती है।

Indian Army Bike Rally Galwan Valley:भारतीय सेना की उत्तरी कमांड ने बाइक रैली कर गलवान घाटी के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। इस श्रद्धांजलि का एक वीडियो भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने जारी किया है। 

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि सेना के जवान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद लद्दाख के पथरीले और मुश्किल वाले रास्तों तथा नदियों को पार करते हुए नुब्रा घाटी पहुंच रहे है। सेना का यह बाइक रैली वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

आपको बता दें कि वीर शहीदों को सेना बार-बार अलग-अलग अन्दाज में याद करती है और उन्हें इस तरीके से श्रद्धांजलि देते रहती है। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में

भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा जारी इस 47 सिकेन्ड के इस वीडियो में सेना के जवानों ने अपने साथियों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बाइक रैली की है। वीडियो के शुरुआत में देखा गया है कि जवान बाइक सवारी वाले ड्रेस पहनकर एक साथ खड़े है। 

इस वीडियो के अगले हिस्से में यह देखने को मिला की ये जवान बाइक पर सवार होकर लद्दाख के पथरीले और मुश्किल भरे रास्तों पर चल रहे है। इसके बाद वीडियो में यह देखने को मिला की यह जवान नदि को भी बाइक से क्रॉस कर रहे है। वीडियो के अगले क्लिप में कुछ फोटो दिखाई गई है जिसमें इन जवानों का दूसरे जवानों द्वारा स्वागत भी दिखाया गया है।

क्या है भारत और चीन के बीच अभी रिश्ते

2020 के गलवान वाली घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते कई महीनों से मुश्किल दौर से गुजर रहे है। इस घटना के बाद कई बार दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है लेकिन अभी तक गलवान घाटी को लेकर कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में सेना के शीर्ष अधिकारियों द्वारा उच स्तर की बातचीच अभी भी जारी है। 

इस बीच भारतीय सेना ने यह बाइक रैली कर गलवान घाटी के वीर शहीदों को याद किया है। आपको बता दें चीन के सेना के साथ हिंसक झड़प में कई जवान शहीद हुए थे जिसके बाद से ही इन दोनों देशों के रिश्तों में और भी दूरियां देखने को मिल रही है। 

टॅग्स :लद्दाखभारतीय सेनाचीनबाइकवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील