लाइव न्यूज़ :

वायरल वीडियो: दिल्ली मेट्रो में हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती दिखी लड़की, इंटरनेट पर आई ऐसी प्रतिक्रियाएं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 18, 2023 17:10 IST

मेट्रो के कोच के अंदर एक महिला के बालों को सीधा करते हुए ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। उसने उपकरण को मेट्रो के पावर आउटलेट में प्लग किया था जिसका उपयोग फोन और लैपटॉप चार्ज करने के लिए किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरलहेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती दिखी लड़कीमेट्रो के पावर आउटलेट में प्लग किया था हेयर स्ट्रेटनर

नई दिल्ली: दिल्लीमेट्रो में रोज कुछ न कुछ अजीबो-गरीब नजारे दिखना अब आम बात हो गई है। दिल्ली मेट्रो में कभी किसी के रील्स बनाने के वीडियो नजर आते हैं तो कभी कोई आपत्ति जनक दृश्य भी दिख जाते हैं। अब हाल ही में एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह दूसरे यात्रियों के साथ खड़ी होकर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करती नजर आ रही है।

मेट्रो के कोच के अंदर एक महिला के बालों को सीधा करते हुए ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है। उसने उपकरण को मेट्रो के पावर आउटलेट में प्लग किया था जिसका उपयोग फोन और लैपटॉप चार्ज करने के लिए किया जाता है। हालांकि ऐसा करते हुए लड़की का चेहरा दिखाई नहीं देता। वह दूसरों की मौजूदगी से बेफिक्र नजर आती है।

एक ट्विटर पेज ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, "दिल्ली मेट्रो की बात ही कुछ अलग है।"

वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अधिकांश ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने मेट्रो में ऐसे काम करने की आलोचना की है। एक यूजर ने लिखा, 'दिल्ली मेट्रो के यात्री बेकाबू होते दिख रहे हैं! ऐसा प्रतीत होता है कि माता-पिता और स्कूल दोनों बुनियादी शालीनता और सार्वजनिक शिष्टाचार सिखाने में विफल रहे।'

वहीं कुछ लोगों ने थोड़ा उदार रवैया भी अपनाया, एक यूजर ने लिखा, 'यह पहले वाले की तुलना में बहुत बेहतर है। हम उसके निजी जीवन को नहीं जानते, वह व्यस्त हो सकती है, हो सकता है कि जब वह तैयार हो रही थी तो उसके घर में बिजली नहीं थी इसलिए वह रचनात्मक हो गई। यह अभी भी बेहतर है।'

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो का कोई वीडियो वायरल हुआ हो। इससे पहले रील्स बनाते हुए कई वीडियो सामने आ चुके हैं। एक वीडियो में तो एक लड़का हस्तमैथुन करते हुए भी दिखा था जिसे लेकर दिल्ली पुलिस और मेट्रो गंभीर हुए थे। 

टॅग्स :वायरल वीडियोदिल्ली मेट्रोदिल्लीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण