लाइव न्यूज़ :

VIRAL Fact Check: विदेशों में फंसे भारतीयों से एयर इंडिया वसूल रही तीन गुना किराया? जानिए इस वीडियो का सच

By गुणातीत ओझा | Updated: May 8, 2020 13:31 IST

कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर देशों में लॉकडाउन जारी है। इस लॉकडाउन में हजारों भारतीय नागरिक विदेशों फंसे हैं। विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है। इस महाअभियान के तहत गुरुवार को एयर इंडिया के दो विमानों से 363 भारतीयों को वापस लाया गया।इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एयर इंडिया विदेश से आने वाले भारतीयों से तीन गुना किराया वसूल रही है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर देशों में लॉकडाउन जारी है। इस लॉकडाउन में हजारों भारतीय नागरिक विदेशों फंसे हैं। विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया है। इस महाअभियान के तहत गुरुवार को एयर इंडिया के दो विमानों से 363 भारतीयों को वापस लाया गया। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एयर इंडिया विदेश से आने वाले भारतीयों से तीन गुना किराया वसूल रही है। इतना लंबा-चौड़ा किराया वसूलने के बाद भी यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखे बिना ही फ्लाइट में बैठने को मजबूर किया जा रहा है।

देखें वायरल वीडियो

जानें वीडियो वायरल होने पर सरकार ने क्या कहा

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ पैसेंजर तीन गुना किराया वसूलने के नाम पर एयरलाइन्स स्टाफ से अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इसके साथ ही पैसेंजर्स इस बात से भी नाराज हैं कि फ्लाइट में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं कराया जा रहा है। भारत सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने वायरल वीडियो पर किए गए दावे को खारिज किया है। PIB फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा- ‘दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो दावा करता है कि एयर इंडिया के फ्लाइट में यात्रियों से तीन गुना किराया वसूला गया और उसके बाद उन्हें बिना सोशल डिस्टेंसिंग के भर दिया गया। फैक्ट: फेक वीडियो। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि यह पड़ोसी देश के एयरलाइन का वीडियो है।’

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियोफैक्ट चेकएयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब