लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के बंद के दौरान हिंसा, 1600 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 27, 2018 03:33 IST

बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई ने बंद को ‘‘पूरी तरह सफल’’ बताया और तय समय से दो घंटे पहले बंद खत्म कर दिया।

Open in App

कोलकाता, 27 सितंबर: उत्तरी दिनाजपुर जिले में दो छात्रों की मौत के विरोध में बुधवार को बीजेपी के 12 घंटे के पश्चिम बंगाल बंद के दौरान बसों में आगजनी और झड़प जैसी हिंसा की घटनाएं हुई और 1600 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बंद के दौरान कई जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं की तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भिड़ंत हो गयी। बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई ने बंद को ‘‘पूरी तरह सफल’’ बताया और तय समय से दो घंटे पहले बंद खत्म कर दिया।

एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) अनुज शर्मा ने कहा कि 1600 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बीजेपी समर्थकों ने मध्य कोलकाता में कैनिंग स्ट्रीट पर एक बस में आग लगा दी। इलाके के श्यामबाजार और सियालदह इलाके में पथराव की घटनाएं हुई। बुधवार को बंद के दौरान इस्लामपुर में दो बसों में आग लगा दी गयी और वाहनों पर पथराव किया गया।

पुलिस ने बताया कि पश्चिम मेदनीपुर, पश्चिम बर्द्धमान, दक्षिण दिनाजपुर और उत्तरी दिनाजपुर जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों के बीच झड़पें हुयी।

हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंद को पूरी तरह नाकाम बताते हुए कहा कि बंगाल के लोगों ने बंद और काम रोकने की संस्कृति को खारिज कर दिया है ।

शहर और पास के जिले में आम-जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। लेकिन उत्तरी दिनाजपुर में बंद का असर देखने को मिला।

उत्तरी दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर क्षेत्र में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर 20 सितम्बर को हुए संघर्ष में दो छात्रों की हत्या के विरोध में बीजेपी ने बंद का आह्वान किया था।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभारत बंदममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज