लाइव न्यूज़ :

सुप्रीम कोर्ट ने 6 जुलाई तक के लिए लगाई पत्रकार विनोद दुआ की गिरफ्तारी पर रोक, जानिए क्या है पूरा मामला

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 11:58 IST

विनोद दुआ ने अपनी याचिका में देशद्रोह के मामले को रद्द करने की मांग की है। शिमला पुलिस ने एक स्थानीय बीजेपी नेता द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने रविवार को पत्रकार विनोद दुआ ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई की है।कोर्ट ने कहा है कि विनोद दुआ को सुनवाई की अगली तारीख 6 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को पत्रकार विनोद दुआ ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई की है। इस दौरान कोर्ट ने कहा है कि विनोद दुआ को सुनवाई की अगली तारीख 6 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। हालांकि दुआ को जांच में शामिल और सहयोग करना होगा। बता दें, विनोद दुआ के यू-ट्यूब चैनल को लेकर हिमाचल प्रदेश में एक स्थानीय बीजेपी नेता द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व हिमाचल प्रदेश को नोटिस जारी किया है और पत्रकार विनोद दुआ की याचिका पर विस्तृत जवाब मांगा है। कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है। मामले में आगे की सुनवाई 6 जुलाई को होनी है।

विनोद दुआ ने अपनी याचिका में देशद्रोह के मामले को रद्द करने की मांग की है। विशेष सुनवाई के तहत न्यायमूर्ति यू यू ललित, एम एम शांतनागौडर और विनीत सरन की पीठ ने आज सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू की। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इससे पहले विनोद दुआ के खिलाफ उनके यू-ट्यूब चैनल को लेकर मामले में जांच पर रोक लगा दी गई थी। शिमला पुलिस ने एक स्थानीय बीजेपी नेता द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए गए मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन किया था। दिल्ली में दर्ज शिकायत की तरह ही शिमला में दर्ज एफआईआर भी दिल्ली में इस साल हुए दंगों को लेकर उनके यू-ट्यूब चैनल के कार्यक्रम से संबंधित है।

बीजेपी की महासू इकाई के अध्यक्ष अजय श्याम द्वारा पिछले महीने दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक दुआ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट पाने के लिये 'मौतों और आतंकी हमलों' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :विनोद दुआसुप्रीम कोर्टहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल