लाइव न्यूज़ :

ग्रामीणों ने डूबने से मरे व्यक्ति को फिर से जिंदा करने की कोशिश में पेड़ से उल्टा लटकाया

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:38 IST

Open in App

प्रदेश के गुना जिले में नदी में नहाने के क्रम में डूबने से मरे 37 वर्षीय एक व्यक्ति को फिर से जिंदा करने की कोशिश में ग्रामीणों ने पेड़ से उल्टा लटका दिया। सनाई पुलिस चौकी के प्रभारी तोरन सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना मृगवास थाना क्षेत्र के जोगीपुरा गांव में सोमवार को हुई। ग्रामीणों की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उन्होंने बताया कि मरने वाला व्यक्ति व्यक्ति बांसाहेड़ा गांव रहने वाला था और पड़ोस के जोगीपुरा में नदी में नहाने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के वीडियो के अनुसार, व्यक्ति को नदी से बाहर निकालने के बाद उसे फिर से जिंदा करने के प्रयास में ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे रस्सी की मदद से पेड़ से उल्टा लटकाए रखा। वीडियो में इस पूरी घटना के दौरान लोग धार्मिक नारे लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही पेड़ के पास कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद पुलिस ग्रामीणों को यह समझाने में सफल रही कि व्यक्ति की मौत हो गई है और वह फिर से जिंदा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद शव को पेड़ से नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज