लाइव न्यूज़ :

विजय रुपाणी ने राज्यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, नई सरकार के लिए तैयारी शुरू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2017 08:23 IST

विजय रुपाणी ने अपना इस्तीफा गुरुवार को राज्यपाल को सौंप दिया है।

Open in App

 99 सीटें जीतकर सत्ता में आई बीजेपी के अंदर अगले सीएम को लेकर मंथन जारी है। गुजरात के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक अगला मुख्यमंत्री चुनने के लिए आज गांधीनगर में बैठक करेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा है बीजेपी विधायक दल केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में अपने नेता का चुनाव करने के लिए बैठक करेगा। इस बैठक से पहले अब तक रहे सीएम विजय रुपाणी ने अपना इस्तीफा गुरुवार को राज्यपाल को सौंप दिया है।

बैठक में होगा फैसला

सीएम पद को लेकर आज होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी वी सतीश भी मौजूद रहेंगे। वघानी का कहना है कि सत्तारुढ़ दल के नेता के चयन के लिए सभी पार्टी विधायक पर्यवेक्षकों एवं प्रभारी नेताओं के साथ शुक्रवार को एक बैठक करेंगे। सभी विधायकों को बैठक में मौजूद रहने की सूचना दे दी गयी है।

कांग्रेस करेगी हार पर मंथन

अपनी  हार पर  कांग्रेस मंथन कर रही है जिसमें पार्टी के दिग्गज नेताओं की हार के लिए स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार माना जा रहा है। कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी 23 दिसंबर को यहां आकर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करने के साथ 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी भी शुरु करेंगे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017गुजरातविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos