लाइव न्यूज़ :

विजय माल्या की बैंकों से गुहार, 'मेरा पैसा लेकर जेट एयरवेज को बचा लो'

By विनीत कुमार | Updated: March 26, 2019 11:07 IST

जेट एयरलाइंस इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उस पर 1 बिलियन डॉलर कर्ज हो गया है। जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने भी सोमवार (25 मार्च) को इस्तीफा दे दिया था।

Open in App

विजय माल्य ने भारतीय बैंकों से कहा है कि उनके पैसे लेकर आर्थिक तंगी से जूझ रही जेट एयरवेज को डूबने से बचा लिया जाए। विजय माल्या ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'मैं एक बार फिर कहता हूं कि मैंने पीएसयू बैंकों और दूसरे लेनदारों के कर्ज चुकाने के लिए कर्नाटक हाई कोर्ट के सामने चल संपत्ति रख दी है। बैंक मेरे पैसे क्यों नहीं ले लेते। अगर कुछ नहीं तो मैं जेट एयरवेज को बचाने के लिए उनकी मदद करूंगा।' 

माल्या पर भारत में बैंकों से करीब 9000 करोड़ रुपये कर्ज लेकर नहीं चुकाने और फरार होने का आरोप है। माल्या फिलहाल इंग्लैंड में हैं। माल्या ने एनडीए सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया। माल्या ने पूछा कि जेट एयरवेज को बचाने के लिए पब्लिक सेक्टर बैंक तो आगे आये लेकिन उनकी किंगफिशर एयरलाइंस को डूबने दिया गया।

माल्या ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं खुश हूं कि पीएसयू बैंक जेय एयरवेज की नौकरियों को बचाने के लिए आगे आया है। किंगफिश के लिए भी काश यही किया जाता।'  

माल्या ने लिखा, 'मैंने कंपनी और इसके कर्मचारियों को बचाने के लिए 4000 करोड़ रुपये किंगफिशर एयरलाइंस में निवेश किये। इसे किसी ने नहीं देखा और आज भी हर तरीके से आलोचना की जाती है। यही पीएसयू बैंक भारत की सबसे बेहतरीन एयरलाइंस और सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को डूबने दिया गया।'

बता दें कि जेट एयरलाइंस इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और उस पर 1 बिलियन डॉलर कर्ज हो गया है। जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने भी सोमवार (25 मार्च) को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कर्जदाता भी एयरलाइंस को वित्तीय मुश्किल से निकालने के लिए 1500 करोड़ रुपये देने पर राजी हो गये हैं।

वैसे, दिल्ली की एक अदालत ने पिछले हफ्ते हफ्ते बेंगलुरू में माल्या की संपत्ति जब्त करने के आदेश दे दिये थे। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 10 जुलाई तय की है।

टॅग्स :विजय माल्याजेट एयरवेजनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज