लाइव न्यूज़ :

आर्थिक पैकेज पर बधाई देते हुए विजय माल्या ने सरकार से कहा, 'बिना शर्त प्लीज मेरे से भी पैसे लें और सारे केस खत्म करें'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 14, 2020 10:12 IST

शराब कारोबारी विजय माल्या भारत में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है, उसपर करीब 9 हजार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। विजय माल्या लंबे समय से लंदन में ही है।

Open in App
ठळक मुद्देविजय माल्या पर 9 हजार करोड़ रुपये के धोखाधड़ी का आरोप है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना वायरस से पस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है।

नई दिल्ली: भारत में अपने प्रत्यर्पण की लड़ाई लड़ रहे शराब कारोबारी विजय माल्या ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। विजय माल्या ने सरकार से 100 फीसदी कर्ज चुकाने के प्रस्ताव को स्वीकार करने और उसके खिलाफ चल रहे मामले को बंद करने की भी अपील की है। विजय माल्या ने आज (14 मई) ट्वीट करते हुए लिखा, ''कोविड-19 राहत पैकेज के लिए सरकार को बधाई। वे जितना चाहे उतनी करेंसी छाप सकते हैं। लेकिन मेरे जैसे एक छोटे से सहयोगकर्ता (contributor) की पेशकश स्वीकार करनी  चाहिए जो सरकारी बैंकों ( स्टेट बैंक) के लोन का 100% वापसी करना चाहता है। आखिर कब तक इसे नजरअंजदाज किया जाएगा। मुझसे सारा पैसा बिना शर्त के लिए लीजिए और मामला खत्म कीजिए।''

विजय माल्या ने अप्रैल में भी सरकार ने कर्ज लेने की अपील की थी। 

विजय माल्या की ओर से कई बार ऐसे ट्वीट किए जा चुके हैं जिसमें उसने अपील की है कि वह बैंक से लिया हुआ सारा पैसा चुकाना चाहता है। 

विजय माल्या बंद हो चुकी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रवर्तक हैं, और 9 हजार करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में उनकी तलाश है। इस महीने की शुरुआत में विजय माल्या ने भारत प्रत्यर्पण के लिए लंदन हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ ब्रिटेन के सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना वायरस से पस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का ऐलान किया है। जिसमें देश के हर अलग-अलग विभागों को आर्थिक मदद दी जाएगी। 

टॅग्स :विजय माल्यानरेंद्र मोदीआर्थिक पैकेजइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी