लाइव न्यूज़ :

युद्ध बंदियों के बदले पाकिस्तान से पीओके वापस न लेकर इंदिरा गांधी ने की बहुत बड़ी भूल: हरियाणा के मंत्री अनिल विज

By विशाल कुमार | Updated: December 16, 2021 13:35 IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर पर्याप्त सौदेबाजी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लिए कह सकता था।

Open in App
ठळक मुद्देआज भारत पाकिस्तान पर जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस की स्वर्ण जयंती मना रहा है।हमारे पास 93000 युद्ध बंदी थे अगर हम चाहते तो उनको छोड़ने के बदले पीओके ले सकते थे।यह बहुत बड़ी भूल थी जिसे हम आज तक भुगत रहे हैं।

नई दिल्ली: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर 1972 में तत्कालीन पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो के साथ शिमला समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए पर्याप्त सौदेबाजी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लिए कह सकता था।

अनिल विज का बयान ऐसे दिन आया है जब देश पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस की स्वर्ण जयंती मना रहा है।

विज ने ट्वीट कर लिखा कि 1971 में युद्ध के मैदान में सैनिकों द्वारा जीती गई जंग राजनेताओं ने शिमला एग्रीमेंट में टेबल पर हारी। हमारे पास 93000 युद्ध बंदी थे अगर हम चाहते तो उनको छोड़ने के बदले में हम पीओके ले सकते थे लेकिन हमने कोई बारगेन नहीं की । यह बहुत बड़ी भूल थी जिसे हम आज तक भुगत रहे हैं।

1971 के युद्ध के बाद इंदिरा गांधी और भुट्टो के बीच 2 जुलाई, 1972 को हस्ताक्षरित शिमला समझौते में, सैनिकों की वापसी और युद्धबंदियों के आदान-प्रदान पर परस्पर सहमति बनी थी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे पड़ोसी संबंधों के लिए एक व्यापक खाका था। शिमला समझौते के तहत, दोनों देशों ने संघर्ष और टकराव को दूर करने और स्थायी शांति, दोस्ती और सहयोग की स्थापना की दिशा में काम करने का बीड़ा उठाया।

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसइंदिरा गाँधीअनिल विजपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया