लाइव न्यूज़ :

Vijay Diwas: इंदिरा गांधी ने जब जनरल सैम मानेकशॉ को पाकिस्तान पर हमले का आदेश दिया तो सेनाध्यक्ष ने पूछा था- आपने बाइबल पढ़ी है?

By विनीत कुमार | Updated: December 14, 2019 16:13 IST

भारत ने भले ही केवल 13 दिन में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था लेकिन इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और पाकिस्तान के बीच 13 दिन की जंग के बाद आजाद हुआ बांग्लादेशइंदिरा गांधी पहले ही पूर्वी पाकिस्तान पर हमले के पक्ष में थीं, सेनाध्यक्ष जनरल सैम मॉनेकशॉ ने किया था इनकार

16 दिसंबर 1971, यही वो तारीख थी जब 13 दिन की जंग के बाद पाकिस्तान सेना ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया और एक नये देश बांग्लादेश का जन्म हुआ। इंदिरा गांधी ने लोकसभा में भारत की इस सफलता की घोषणा की। कहने को भारत ने केवल 13 दिन में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था लेकिन इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू हो गई थी। 

पूर्वी पाकिस्तान में लगातार बदलते हालात के बीच इंदिरा ने 27 मार्च, 1971 को लोकसभा में कहा था, 'इस गंभीर माहौल में जितना हम एक सरकार के तौर पर कम कहें, उतना ही अच्छा होगा।' फिर उसी दिन इंदिरा ने राज्य सभा में कहा, 'एक गलत कदम, एक गलत शब्द और हम जो चाहते हैं उससे बिल्कुल अलग परिणाम हो सकता है।'

यही नही, इंदिरा गांधी मार्च से अक्टूबर-1971 के बीच वे लगातार विदेश नेताओं को चिट्ठी लिखती रहीं और भारतीय सीमाओं पर लगातार बदल रही परिस्थिति की जानकारी दे रही थीं। बांग्लादेश (पूर्वी पाकिस्तान) में गृह युद्ध के हालात थे और बड़ी संख्या में शरणार्थी भारत की ओर आ रहे थे। 

ऐसे में इंदिरा गांधी ने रूस से लेकर जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका तक को भारत की स्थिति के बारे में बताया। कुल मिलाकर तस्वीर कुछ ऐसी बनती चली गई कि भारत को दिसंबर में पूर्वी पाकिस्तान में दाखिल होना पड़ा। हालांकि, इंदिरा गांधी चाहती थी कि भारत को दिसंबर तक इंतजार नहीं करना पड़े पर ये सेनाध्यक्ष जनरल सैम मॉनेकशॉ थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के आदेश को तब मानने से इनकार कर दिया।

जब सेनाध्यक्ष ने इंदिरा गांधी से पूछा- आपने बाइबल पढ़ी है?

बात अप्रैल, 1971 की है। इंदिरा गांधी ने एक आपात कैबिनेट बैठक बुलाई। इसमें वित्त मंत्री यशवंत चौहान, रक्षा मंत्री बाबू जगजीवन राम, कृषि मंत्री फ़ख़रुद्दीन अली अहमद और विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह मौजूद थे। साथ ही इस बैठक में सेनाध्यक्ष जनरल सैम मानेकशॉ को भी बुलाया गया।

कहते हैं कि इंदिरा ने मानेकशॉ की तरफ एक रिपोर्ट फेंकते हुए पूछा- 'क्या कर रहे हो सैम?' इस रिपोर्ट में पूर्वी पाकिस्तान के शरणार्थियों की बढ़ती समस्या का जिक्र था। सैम ने रिपोर्ट देखते हुए इंदिरा गांधी से पूछा कि वे भला इसमें क्या कर सकते हैं। इस पर इंदिरा ने जवाब दिया, 'मैं चाहती हूं कि तुम पूर्वी पाकिस्तान पर हमला करो।'

मानेकशॉ ने कहा कि 'मैडम इसका मतलब जंग है'। इंदिरा ने इस पर कहा कि जो भी है इस समस्या का हल मुझे तत्काल चाहिए। मानेकशॉ समझ गये कि इंदिरा गांधी जंग का आदेश दे रही हैं लेकिन जनरल ने इस पर प्रधानमंत्री से पूछा, 'क्या आपने बाइबल पढ़ी है?'

मानेकशॉ का ये सवाल पूछना था कि वहीं बैठे सरदार स्वर्ण सिंह बिफर गये और पूछा कि बाइबल से विषय का क्या मतलब है। इस पर जनरल ने कहा, 'पहले अंधेरा था, 'ईसा ने कहा कि उन्हें रोशनी चाहिए और रोशनी हो गयी लेकिन यह सब बाइबल जैसा आसान नहीं है कि आप कहें मुझे जंग चाहिए और जंग हो जाए।'

जनरल मानेकशॉ ने आगे कहा कि वे एक फौजी से और जंग से नहीं डरते लेकिन बात समझदारी और फौज की तैयारी की है। कहते हैं कि इंदिरा गांधी इससे नाराज भी हुईं लेकिन उन्होंने मानेकशॉ के सुझाव को माना और अपने हिसाब से युद्ध की तैयारी करने को कहा।

टॅग्स :विजय दिवसकारगिल विजय दिवसइंदिरा गाँधीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर