लाइव न्यूज़ :

Vijay Diwas, 16 December: भारत-पाकिस्तान के बीच 13 दिन का युद्ध और फिर ऐसे बना बांग्लादेश

By विनीत कुमार | Updated: December 12, 2019 15:55 IST

भारत ने तीन दिसंबर, 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में प्रवेश किया और फिर 13 दिन बाद यानी 16 दिसंबर को पाकिस्तानी सैनिकों ने समर्पण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग में जन्म हुआ बांग्लादेश काभारत-पाकिस्तान के बीच 13 दिन की लड़ाई के बाद पाक सैनिकों ने किया ढाका में समर्पण

भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद विश्व इतिहास में बांग्लादेश के बनने की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। बंटवारे के बाद पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान का निर्माण हुआ। एक ही देश के दो हिस्सों के बीच दूरी, भाषाई अंतर सहित कई और ऐसे बड़े कारण रहे जिन्होंने पूर्वी पाकिस्तान में नाराजगी का माहौर बनाना शुरू कर दिया। पूर्वी पाकिस्तान में आंदोलन और विरोध प्रदर्शन दिनों-दिन बढ़ते गये और 1971 में एक नये देश 'बांग्लादेश' का जन्म हुआ। 

पाकिस्तानी सेना और मुक्ति बाहिनी के बीच संघर्ष

पूर्वी पाकिस्तान में विरोध-प्रदर्शन और उनके साथ दोयम व्यवहार की बातें कई दिनों से हो रही थी लेकिन दोनों हिस्सों में सबसे बड़ा अंतर 1970 में पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के बाद आने शुरू हुए। चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान की बड़ी पार्टी आवामी लीग सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। पार्टी ने 160 सीटें जीती। दूसरी ओर पश्चिमी पाकिस्तान से जुल्फिकार अली भुट्टो की पार्टी पीपीपी ने केवल 81 सीटें हासिल की। पाकिस्तान के राष्ट्रपति याहया खान और पीपीपी नहीं चाहते थे कि पूर्वी पाकिस्तान से किसी पार्टी की सरकार बने।

इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान में गृह युद्ध के हालात शुरू हो गये और इसने बांग्लादेश की आजादी के रास्ते खोल दिए। देखते-देखते आजादी के संघर्ष के लिए बांग्लादेश में हथियारबंद मुक्ति बाहिनी सेना का निर्माण हो गया और पाकिस्तानी सेना से इसकी लड़ाई शुरू हो गई। भारत ने मुक्ति बाहिनी सेना का समर्थन किया और इस तरह तेहर दिन की लड़ाई के बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश अलग हुआ।

तीन दिसंबर, 1971 से भारतीय सैनिकों ने शुरू किया अभियान

भारत पूर्व में सैन्य रूप से पूर्वी पाकिस्तान में चल रहे प्रदर्शन और लड़ाई से अलग था। हालांकि, उसका साथ जरूर मुक्ति बाहिनी को था लेकिन तीन दिसंबर 1971 को पाकिस्तान की ओर से भारतीय ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय सैनिक खुल कर इस अभियान में कूद पड़े। भारत पूरी ताकत से पाकिस्तान से भिड़ गया। पाकिस्तान के लिए मुश्किल ये थी कि उसे दो मोर्चों पर लड़ाई करनी पड़ रही थी। 

एक मोर्चा पश्चिमी पाकिस्तान का था जबकि दूसरा मोर्चा आज के बांग्लादेश का था। मुक्ति बाहिनी ने पूर्वी पाकिस्तान में कई जगहों पर पाकिस्तानी सैनिकों पर घात लगा कर हमला किया और पकड़ कर भारतीय सैनिकों के हवाले करते चले गये। कुल मिलाकर पाकिस्तानी सेना का मनोबल टूटता चला गया और आखिरकार 16 दिसंबर को उन्हें समर्पण के लिए मजबूर होना पड़ा।  

इंदिरा गांधी मार्च, 1971 में ही करना चाहती थी पाकिस्तान पर चढ़ाई

उस समय भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चाहती थीं कि 1971 में सेना पाकिस्तान पर चढ़ाई कर दे। हालांकि, तब भारतीय सेना क अध्यक्ष सैम मानेकशॉ ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। मॉनेकशॉ ने कहा कि भारतीय सेना अभी हमले के लिए तैयार नहीं है। कहते हैं कि इंदिरा गांधी इससे नाराज भी हुईं लेकिन मानेकशॉ ने उनके पूछा कि आप युद्ध जीतना चाहती हैं या नहीं। इंदिरा ने कहा, 'हां।' इस पर मानेकशॉ ने कहा, 'मुझे 6 महीने का समय दें। मैं गारंटी देता हूं कि जीत आपकी होगी।'

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसपाकिस्तानविजय दिवसइंदिरा गाँधी1971 युद्ध
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?