लाइव न्यूज़ :

सतर्कता ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: August 19, 2021 00:17 IST

Open in App

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सुमेध सिंह सैनी को राज्य के सतर्कता ब्यूरो ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, सैनी को किस मामले में गिरफ्तार किया गया, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है। राज्य के पूर्व पुलिस प्रमुख भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच में शामिल होने के लिए रात करीब आठ बजे मोहाली स्थित सतर्कता ब्यूरो के मुख्यालय पहुंचे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 12 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामले में सैनी को अंतरिम अग्रिम जमानत दे दी थी। हालांकि, अदालत ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच में शामिल होने को कहा था। उच्च न्यायालय में सैनी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए पी एस देओल ने उनकी गिरफ्तारी को '' गैर-कानूनी'' करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साल जारी उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, सैनी को उनके पूरे सेवाकाल के दौरान किसी भी घटना से संबंधित मामले में गिरफ्तार करने से पहले सात दिन का नोटिस दिया जाना था। पूर्व डीजीपी ने मंगलवार को उच्च न्यायालय से पंजाब पुलिस को किसी अन्य अपराध में उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका वापस ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट ने 14 साल बाद संत रामपाल की मौत की सजा निलंबित की

भारतNuh Violence: हाईकोर्ट के आदेश से हरियाणा के नूंह में बुलडोजर एक्शन पर लगा ब्रेक, अदालत ने लिया स्वतः संज्ञान

भारतपंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में 11 अधिवक्ताओं को न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत किया गया, जजों की नियुक्ति में 2016 का टूटा रिकॉर्ड

भारतशारीरिक रूप से कक्षाओं में हिस्सा नहीं लेनेवालों को हाईकोर्ट ने इंजीनियर मानने से किया इनकार, जानें

भारतपंजाब: गिरफ्तार IAS अधिकारी के घर से तलाशी में 12 किलो से ज्यादा सोना बरामद, बेटे की गोली लगने से मौत, परिवार ने विजिलेंस टीम पर लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"