लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पत्रकार ने बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार का पूछा सवाल तो जवाब दिए बिना उठ खड़े हुए जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल, बीजेपी ने शेयर किया वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2026 18:35 IST

वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें दिखाया गया है कि एक पत्रकार विपक्षी पार्टी के दोनों नेताओं से बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार का सवाल पूछ रहा है, लेकिन सबसे पुरानी पार्टी के नेता उस सवाल का जवाब दिए बिना पीसी से उठकर जाने लगते हैं। 

Open in App

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिवम त्यागी ने कांग्रेसी नेता जयराम रमेश और केसी वेणुगोपल का वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस का है, जिसमें दिखाया गया है कि एक पत्रकार विपक्षी पार्टी के दोनों नेताओं से बांग्लादेश में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार का सवाल पूछ रहा है, लेकिन सबसे पुरानी पार्टी के नेता उस सवाल का जवाब दिए बिना पीसी से उठकर जाने लगते हैं। 

वीडियो में पत्रकार को यह कहते सुना जा सकता है कि सर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहा है ? इस दौरान दोनों कांग्रेसी नेता पीसी से जाते हुए दिख रहे हैं। 17 सेकंड की वीडियो के शेयर करते हुए भाजपा प्रवक्ता शिवम त्यागी ने लिखा, “कांग्रेस के तारा और सितारा प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। पत्रकार ने बांग्लादेश पर सवाल पूछ लिया बस फिर क्या था भाग गए। ये तो हाल हैं इनके - विपक्ष में रहकर भी नहीं बोल पा रहे।”

बता दें कि पड़ोसी देश से ऐसी खबरें और वीडियों आई हैं जिनमें वहां पर हिन्दु अल्पसंख्यकों की लिंचिग की जा रही हैं। बीते दिसंबर में दीपू चंद्र दास की कट्टरपंथियों ने ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए उसे मार दिया था। सोशल मीडिया पर भीड़ हत्या का यह वीडियो देखकर हर कोई दंग रह गया था कि कैसे भीड़ दास को नंगा करके पहले उसे पीट-पीटकर अधमरा करती है और फिर उसे फांसी पर लटकाकर जला दिया जाता है। दिसंबर 2025 में भारत विरोधी कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद से यह देश तनाव में है।

टॅग्स :कांग्रेसBJPबांग्लादेशहिन्दू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति