लाइव न्यूज़ :

Video: बहस के बीच AAP विधायक को पति ने मारा जोरदार थप्पड़, कैमरे के सामने रोने लगी MLA

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 08:05 IST

मामले में बोलते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्होंने वीडियो को देखा है और इस घटना का स्वत: संज्ञान भी लेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में आप विधायक के पति द्वारा थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें आरोपी विधायक को मारते दिख रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

चड़ीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) विधायक बलजिंदर कौर को उनके पति द्वारा थप्पड़ मारने का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। 10 जुलाई को शूट किए गए इस वीडियो में तलवंडी से दो बार की विधायक साबो को अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए सुना जा सकता है। 

वीडियो में अचानक सिंह अचानक उठने के बाद कौर को थप्पड़ मारते हुए दिखते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जोड़े के पास खड़े कुछ लोग हस्तक्षेप करते हैं और सिंह को धक्का देते हैं। टिप्पणी के लिए कौर से संपर्क नहीं हो सका।

क्या दिखा वीडियो में 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा गया है कि विधायक बलजिंदर कौर का उनके पति के साथ बहस हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है विधायक बलजिंदर कौर के पति बैठे हुए है और उनकी पत्नी व विधायक उनके सामने खड़ी है। बहसा-बहसी के दौरान बलजिंदर कौर का पति उठते है और उन्हें जोर से थप्पड़ मार देते है।

इसके बाद वहां मौजूद लोग बलजिंदर कौर के पित को पकड़ लेते है और उन्हें एक कमरे में ले जाते है। इस घटना के बाद विधायक कौर को रोते और उन्हें लोगों द्वारा चुप कराते हुए भी देखा गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग रिएक्शन्स भी दे रहे है। 

अब तक कोई केस नहीं हुआ है फाइल, राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लेने की बात कही

हालांकि अभी तक आप विधायक की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। इस बीच, पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इस घटना का स्वत: संज्ञान लेंगी। 

आपको बता दें कि कौर ने फरवरी, 2019 में माझा क्षेत्र के लिए आप की युवा शाखा के संयोजक सिंह से शादी की थी। उन्होंने वर्ष 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम.फिल किया। राजनीति में आने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं। 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyवायरल वीडियोवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्रीक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह