लाइव न्यूज़ :

भड़काऊ वीडियो वायरलः ताजमहल के बाद अजमेर दरगाह निशाने पर, फोर्स तैनात

By IANS | Updated: December 30, 2017 11:58 IST

"हम कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों की कड़ी निंदा करते हैं, जो देश में शांति और सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं।"

Open in App

दक्षिणपंथी तत्वों द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों और एक भड़काऊ वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन ने अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि दरगाह के प्रबंधन के सदस्यों ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा, "हमारी फोर्स पहले से वहां है और हम किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए कुछ-कुछ अंतराल पर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। हमने अपनी टीम के सदस्यों को हालात के हिसाब से कार्रवाई करने का निर्देश दिया हुआ है। मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं।"

दरगाह के प्रबंधन से जुड़े समीर चिश्ती ने आईएएनएस से कहा, "हम कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दिए गए अपमानजनक बयानों की कड़ी निंदा करते हैं, जो देश में शांति और सौहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं।" चिश्ती ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जांच करने की जरूरत है। जांच के नतीजों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम सूफी हैं और हमारा लक्ष्य लोगों के बीच प्रेम, शांति और भाइचारे को बढ़ावा देना है। चिश्ती ने कहा कि दरगाह और इसके आसपास तनाव बढ़ने की वजह से हमने अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा का अनुरोध किया है।

इस बीच, एक स्थानीय दक्षिणपंथी समूह शिवसेना हिन्दुस्तान के सदस्यों ने आईएएनएस से कहा कि उन्हें वायरल हुए वीडियो के लिए जिम्मेदार ठहराने की कहानी एक कपटपूर्ण योजना है। समूह ने राष्ट्रपति को और पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर मामले को जल्द से जल्द देखने का अनुरोध किया है।

समूह के एक सदस्य रवि प्रकाश ने कहा कि प्रशासन ने अभी तक उदयपुर में विशाल प्रदर्शन करने और हिंदू विरोधी नारे लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन 'एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो उदयपुर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहता था।' शिवसेना हिन्दुस्तान ने वीडियो और यह कैसे वायरल हुआ, इसकी जांच कराने की मांग की है।

एसएचओ संजय बोथारा ने कहा कि वायरल हुए वीडियो को उन्होंने इंटरनेट पर पाया जिसमें शिवसेना हिन्दुस्तान का सदस्य लखन सिंह मुख्य रूप से लोगों को धार्मिक आधार पर भड़का रहा है। उन्होंने कहा कि उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है और यही वीडियो उसके मोबाइल में मिला है। इस वीडियो को आगे की जांच के लिए भेजा गया है। यह पूछने पर कि जांच रिपोर्ट कब तक आ जाएगी, पुलिस अफसर ने कहा कि 'इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।'

टॅग्स :वायरल वीडियोहिंदू धर्म
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"