लाइव न्यूज़ :

यूपी के बलिया में दो मंजिला मकान भर-भराकर ढह गया, खौफनाक मंजर का वीडियो वायरल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 15, 2019 20:26 IST

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दो मंजिला घर लगातार होने वाली बारिश का जोर नहीं सह सका और भर-भराकर ढह गया। उस खौफनाक मंजर का वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा नदी के किनारे खड़ा दो मंजिला मकान भर-भराकर ढह गया। मकान ढहने का वीडियो वायरल हो रहा है, कहा जा रहा है कि भारी और लगातार बारिश के बाद वह ढहा।

उत्तर प्रदेश के बलिया की बैरिया तहसील के केहरपुर गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद गंगा नदी किनारे खड़ा दो मंजिला मकान देखते ही देखते भर-भराकर ढह गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बेहद चौंकाने वाली घटना का वीडियो ट्वीट किया है। 34 सेकेंड इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है और लोगों की खासी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सामने के बरामदे में नीले रंग के खंभों वाला चूने से पुता मकान खड़ा है। ऊपरी माले के दोनों छोर पर दो अलग-अलग हॉल हैं और सामने की ओर छज्जा दिखाई दे रहा है। मकान में सामने से ऊपर चढ़ने के लिए बांस की एक सीढ़ी भी टिकी दिखाई देती है। वीडियो में मकाम के सामने दाईं ओर एक हरा भरा पेड़ भी देखाई देता है।

वीडियो में मकान को देखकर अंदाजा लगता है कि काफी समय से वहां रिहाइश नहीं रही होगी क्योंकि कहीं-कहीं उसकी हालत जर्जर नजर आ रही है।

नीचे सामने के बरामदे के बगल वाले हॉल में जंगले नहीं लगे हैं। मालूम होता है कि जंगले निकाले जा चुके थे।

यहां देखें वीडियो-

वीडियो शुरू होते ही कुछ ही सेकेंड में मकान पहले कंपन करता है और फिर बाईं और भर-भराकर गिरता हुआ दिखाई देता है। इसके बाद मौके पर गर्द का गुबार छा जाता है। धीरे-धीरे गुबार छंटता है और फिर टूटा-फूटा मकान नजर आता है। तस्वीर एकदम खौफ पैदा करने वाली मालूम होती है। फूटे हुए मकान में एक शख्स चलता हुआ नजर आता है। 

वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक यूजर ने लिखा, ''हर नदी का कटान क्षेत्र होता है, उसमें घर क्यों बनाया?''

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोवायरल कंटेंटईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है