लाइव न्यूज़ :

Video: सुशील मोदी चीफ जस्टिस फर्जी फोनकांड में फंसे डीजीपी पर बोले- "नीतीश कुमार कह रहे हैं वो तो दो महीने में रिटायर हो जाएगा"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 21, 2022 15:16 IST

सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वो शराब मामले के फर्जीफोन कांड में फसे पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने फर्जी फोन मामले में फंसे डीजीपी एसके सिंघल को नीतीश कुमार द्वारा बचाने का आरोप लगायासुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि डीजीपी दो महीने में रिटायर होने वाले हैंभाजपा डीजीपी एसके सिंघल के खिलाफ सीबीआई से जांच की कराये जाने की मांग करती है

पटना: भाजपा के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी ने शराब मामले में पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा कथिततौर पर फोन के बाद आईपीएस के खिलाफ मामले को रफा-दफा करने करने वाले राज्य के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरने की कोशिश की है।

अपने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी एसके सिंघल को घेरते हुए सुशील मोदी ने इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई के करवाने की मांग की है। सुशील मोदी का आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फर्जीफोन कांड में फसे डीजीपी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

अपने वीडियो में सुशील मोदी कह रहे हैं कि नीतीश कुमार कह रहे हैं कि डीजीपी दो महीने में रिटायर होने वाले हैं। ये भी कोई तुक है। मुख्यमंत्री जी पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस द्वारा गया के तत्कालीन एसएसपी आदित्य कुमार के मामले में डीजीपी को एक-दो बार नहीं बल्कि दर्जनों बार फोन किया जाता है और डीजीपी उस फोन का वैरिफिकेशन भी नहीं करवाते हैं।

डीजीपी ने क्यों नहीं इस बात को समझा कि आखिर कोई चीफ जस्टिस किसी आरोपी को बचाने के लिए क्यों सूबे के सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन करेगा। ये सीधे-सीधे डीजीपी की गंभीर लापरवाही का मामला है। क्या कोई चीफ जस्टिस किसी एसएसपी के लिए मोबाइल से फोन करता है और वो भी कई बार।

डीजीपी ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि आखिर चीफ जस्टिस अपने मोबाईल से किसी आरोपी को बचाने के लिए एक बार नहीं, दो बार नहीं बल्कि दर्जनों बार कॉल कर रहे हैं तो ये फोन कॉल फर्जी भी हो सकता है।

आखिर क्यों नहीं डीजीपी ने उस मोबाइल की जांच करवाई। इतना ही नहीं डीजीपी ने आनन-फानन में आईपीएस आदित्य कुमार को शराब मामले में दर्ज एफआईआर से राहत प्रदान कर दी और केस में क्लोजर रिपोर्ट लगा दी। उन्हें क्लीन चीट देने से पहले आपने फर्जी फोनकॉल के बारे में एक बार भी नहीं सोचा।

इसी बिहार में शराबबंदी के मामले में आपने चार लाख लोगों को जेल भेजा लेकिन एक आईपीएस को उसी तरह से मामले में दोषमुक्त कर दिया गया। ऐसे में सवाल उठता है कि आदित्य कुमार से डीजीपी का क्या संबंध था।

सुशील मोदी ने कहा कि जब राज्य का डीजीपी संदिग्ध आरोपों में घेरे में है तो क्या राज्य की जांच शाखा उनकी जांच कर पायेगा। इस कारण भाजपा डीजीपी एसके सिंघल के खिलाफ सीबीआई से जांच की कराये जाने की मांग करती है।

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारBihar PolicePolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज