लाइव न्यूज़ :

WATCH: बंगाल में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के बाद का सामने आया वीडियो, तस्वीरों में दिखा खौफनाक मंजर, 9 की हुई है मौत

By अनिल शर्मा | Updated: May 17, 2023 09:21 IST

बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममत बनर्जी ने यह दावा किया कि जिस पंचायत क्षेत्र में यह विस्फोट हुआ है, वहां का संचालन भाजपा-समर्थित एक निर्दलीय नेता करता है तथा तृणमूल कार्यकर्ताओं को उस गांव में घुसने नहीं दिया जाता।

Open in App
ठळक मुद्देपूरा घटनास्थल युद्ध क्षेत्र जैसा नजर आ रहा था और चारों तरफ लोगों के शरीर के चिथड़े पड़े थेः चश्मदीद यह एक अवैध फैक्ट्री थी जो पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास एक गांव में एक मकान में संचालित हो रही थी।कुल 9 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।

कोलकातः पश्चिम बंगाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले के इगरा में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट का वीडियो और घटनास्थल से कुछ तस्वीरेंं आई हैं जिनको देख, विस्फोट कितना शक्तिशाली था, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे में कुल 9 लोगों की मौत हुई है वहीं कई अस्पताल में भर्ती है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी कहा कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस आवास में यह फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गया। विस्फोट मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एगरा थाना क्षेत्र के खादिकुल गांव में हुआ था। सामने आए वीडियो में क्षतिग्रस्त फैक्ट्री के मलबे देखे जा सकते हैं। इसमें फैक्ट्री की छत गायब हो चुकी है। इसके टुकड़े यहां-वहां पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं आस-पास बने मकान भी पूरी तरह से गिर चुके हैं। तस्वीरों में फैक्ट्री से सटे एक तालाब भी मौजूद है। इसके किनारे सिलेंडर और क्षतिग्रस्त मकान के कुछ हिस्से दिखाई दे रहे हैं।

चश्मदीदों का कहना है कि पूरा घटनास्थल युद्ध क्षेत्र जैसा नजर आ रहा था और चारों तरफ लोगों के शरीर के चिथड़े पड़े थे और मलबा बिखरा हुआ था। यह एक अवैध फैक्ट्री थी जो पश्चिम बंगाल-ओडिशा सीमा के पास एक गांव में एक मकान में संचालित हो रही थी। यहां  बनाये जाने वाले पटाखे ओडिशा भेजे जाते थे। स्थानीय श्रमिक वहां काम करते थे। फैक्ट्री मालिक फिलहाल फरार है। ममत बनर्जी ने कहा कि मालिक को यह फैक्ट्री चलाने को लेकर पिछले साल अक्टूबर में भी गिरफ्तार किया गया था।

बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममत बनर्जी ने यह दावा किया कि जिस पंचायत क्षेत्र में यह विस्फोट हुआ है, वहां का संचालन भाजपा-समर्थित एक निर्दलीय नेता करता है तथा तृणमूल कार्यकर्ताओं को उस गांव में घुसने नहीं दिया जाता। वहीं भाजपा नेता सुभेंदु अधिकारी ने इस घटना की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है और इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। हालांकि ममता बनर्जी के निर्देश पर अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

ममता बनर्जी ने कहा कि इस घटना में जान गंवाने वालों के निकटतम परिजनों को ढाई-ढाई लाख रुपये तथा घायलों को एक-एक लाख रुपये दिए जायेंगे तथा राज्य सरकार उनके इलाज का खर्च उठायेगी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं