लाइव न्यूज़ :

वीडियो: खारगोन में बहन प्रियंका संग नर्मदा घाट पर भगवा चोला पहन आरती करते नजर आए राहुल गांधी, देखें

By रुस्तम राणा | Updated: November 25, 2022 20:24 IST

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के बीच शुक्रवार की शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ खरगोन में नर्मदा घाट पर 'आरती' करते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नर्मदा का पूजन कर नदी को चुनरी भी चढ़ाईइसके बाद उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किएआरती के समय "ॐ" अक्षर अंकित भगवा चोला ओढ़े नजर आए राहुल गांधी

भोपाल: कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में 'भारत जोड़ो यात्रा' कर रही है। फिलहाल यह यात्रा मध्य प्रदेश में जारी है। यात्रा के बीच शुक्रवार की शाम को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ खरगोन में नर्मदा घाट पर 'आरती' करते हुए नजर आए। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद रहे।

कांग्रेस सांसद ने मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर हाथ में दीपक लेकर नर्मदा नदी की संध्या आरती की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने नर्मदा का पूजन कर नदी को चुनरी भी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। 

सफेद कुर्ता-पायजामा पहने गांधी को ब्रह्मपुरी घाट पर पूजा के दौरान पुरोहितों ने पवित्र "ॐ" अक्षर अंकित भगवा चोला ओढ़े नजर आए साथ में उन्होंने लाल पगड़ी बांधी हुई थी। जबकि उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और जीजा रॉबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे। 

ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ब्रह्मपुरी घाट पर गांधी द्वारा नर्मदा आरती के लिए कांग्रेस ने खासी तैयारियां की थीं। इस दौरान घाट की सीढ़ियों पर कालीन बिछाया गया था। पुलिस ने गांधी की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से ब्रह्मपुरी घाट पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया था। 

इसके साथ ही घाट की दुकानों को बंद करा दिया गया था। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि गांधी ने देश की शांति और एकता के लिए ओंकारेश्वर में नर्मदा आरती और पूजा-पाठ किया। 

(एजेंसी इनपुट के साथ)

टॅग्स :राहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadraभारत जोड़ो यात्राBharat Jodo Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह