लाइव न्यूज़ :

Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफिला रूकवाकर दिया एंबुलेंस को रास्ता, बिहार भाजपा ने कहा, "नेता नहीं, मानवता के पुजारी हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 30, 2022 18:15 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जब सड़क मार्ग से अहमदाबाद से गांधी नगर जा रहा था, तभी रास्ते में एक एंबुलेंस आ गई। पीएम मोदी ने एसपीजी को काफिला रोकने और एंबुलेंस को आगे निकालने का आदेश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी काफिला रूकवाकर एंबुलेंस को दिया आगे जाने का रास्ता यह वाकया उस समय हुआ जब पीएम मोदी अहमदाबाद से गांधी नगर जा रहे थे बिहार भाजपा ने इस वाकये का वीडियो साझा करते हुए कहा कि नेता नहीं, मानवता के पुजारी हैं

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यशैली देश में अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। जनता की नब्ज और भावनाओं को बेहद कारगर तरीके से समझने में प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे पर भी जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हैं या उनके बीच अपनी उपस्थिति बेहद मजबूत तरीके से दर्ज कराते हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को उस समय हुआ जब प्रधानमंत्री अपने गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद से गांधीनगर जा रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी का काफिला सड़क मार्ग से गुजर रहा था, तभी इमरजेंसी सेवा वाली एक एंबुलेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तय रूट पर आ गई। चूंकि प्रधानमंत्री के दौरे का प्रोटोकॉल होता है। इस कारण एंबुलेंस का मार्ग बाधित था लेकिन पीएम मोदी ने फौरन अपने सुरक्षा अधिकारियों को आदेश दिया कि उनके काफीले को रोककर एंबुलेंस को जाने का रास्ता दिया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश मिलते ही उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने फौरन पीएम काफीले को रोक दिया और एंबुलेंस को वहां से गुजरने दिया। प्रधानमंत्री के इस कदम की हर ओर सराहना हो रही है। वहीं बिहार भाजपा ने इस पूरे मामले का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, "नेता ही नहीं, मानवता का पुजारी! आज अहमदाबाद से गांधीनगर के रास्ते में एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपना काफिला रोककर एंबुलेंस के गुजर जाने के बाद आगे बढ़ें।"

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात का दो दिवसीय दौरा किया और सूरत, अहमदाबाद से लेकर कई शहरों के लिए हजारों करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशीला रखी। इस दौरान पीएम मोदी ने आज गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस की सवारी की।

पीएम मोदी ने गांधीनगर स्टेशन पर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई और उसके बाद उसी की सवारी करते हुए कालूपुर रेलवे स्टेशन तक गये। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अहमदाबाद में स्वयं के नाम पर बने स्टेडियम में 36वें राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग शुभारंभ भी किया।

टॅग्स :Bihar BJPNarendra ModiअहमदाबादAhmedabad
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल