लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ का महिला के साथ वीडियो हुआ वायरल, बीजेपी नेता चित्रा वाघ द्वारा क्लिप शेयर करने पर नाना पटोले ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

By आजाद खान | Updated: July 21, 2022 10:39 IST

इस वीडियो को भाजपा नेता चित्रा वाघ द्वारा शेयर करने पर महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने अपनी टीम द्वारा इस वीडियो की जांच भी कराने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस चीफ कथित तौर पर एक महिला के साथ दिख रहे है। इस वीडियो को भाजपा नेता चित्रा वाघ द्वारा शेयर किया गया है।

मुंबई: बीजेपी (BJP) नेता चित्रा वाघ (Chitra Wagh) द्वारा महाराष्ट्रकांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले (Maharashtra Congress President Nana Patole) का एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। वीडियो में नाना पटोले कथित रूप से एक महिला के साथ दिखाई दे रहे है जिसे लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद नाना पटोले ने चित्रा वाघ के खिलाफ कानूनी करने की बात कही है। 

क्या है पूरा मामला

एनसीपी से बीजेपी में आई भाजपा नेता चित्रा वाघ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कथित तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को एक महिला के साथ देखा जा रहा है।

हालांकि वीडियो पीछे से ली गई है इसलिए यह साफ नहीं दिख रहा है कि सामने कौन बैठा है। वहीं इस वीडियो के शेयर करने और फिर इसके वायरल होने के बाद, नाना पटोले ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने चित्रा वाघ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। 

नाना पटोले ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

इस कथित वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भाजपा नेता चित्रा वाघ पर हमला बोला है। उन्होंने इसे बीजेपी पर उनके 'चरित्र हनन' का आरोप लगाया है और कहा है कि वे अपनी कानूनी टीम के साथ इस वीडियो की जांच कराएंगे और फिर इस के खिलाफ चित्रा वाघ पर कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। 

वहीं इस पर चित्रा वाघ का भी जवाब आया है। उन्होंने इस पर बोलते हुए कहा है, 'मैं किसी के निजी जीवन में नहीं झांक रही हूं। वीडियो पहले ही वायरल हो चुका है।'

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेसNCPवायरल वीडियोक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए