लाइव न्यूज़ :

VIDEO: केजरीवाल प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था की कर रहे थे प्रशंसा, इसी दौरान एक शख्स अपना पेट दिखाकर कहने लगा 'मुझे इलाज नहीं मिल रहा'

By रुस्तम राणा | Updated: January 3, 2025 21:48 IST

जब अरविंद केजरीवाल पीसी के दौरान अपनी दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रशंसा कर रहे थे तभी एक शख्स उठ खड़ा होकर अपना पेट दिखाने लगा और कहने लगा कि उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा, मैं आपका इलाज कराऊंगा। आप मेरे भाई हैं। 

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस समय खलल देखने को मिला। जब केजरीवाल पीसी के दौरान अपनी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रशंसा कर रहे थे तभी एक शख्स उठ खड़ा होकर अपना पेट दिखाने लगा और कहने लगा कि उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है। इसके जवाब में केजरीवाल ने उसे आश्वासन देते हुए कहा, मैं आपका इलाज कराऊंगा। आप मेरे भाई हैं। 

हालांकि इस घटना ने भाजपा को दिल्ली सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता ने इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया और लिखा, "केजरीवाल के झूठे स्वास्थ्य मॉडल का पर्दाफाश! अरविंद केजरीवाल दिल्ली के अस्पतालों में इलाज को लेकर झूठा दावा कर रहे थे। उसी वक्त एक युवक ने केजरीवाल के फर्जी स्वास्थ्य मॉडल की सरेआम पोल खोल दी।"

आपको बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने की उम्मीद है। 2020 के चुनावों में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटें मिली थीं।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्लीवायरल वीडियोVijender Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?