लाइव न्यूज़ :

Video: कपिल मिश्रा ने केजरीवाल के बयान पर कसा तंज, बोले- "जिहादियों के मुंह में हिंदू देवी देवताओं का भाव आ गया, लगता है कहीं पे चुनाव आ गया"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 26, 2022 15:29 IST

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापने वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो जारी करके सीएम अरविंद केजरीवाल को जेहादी बताया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का प्रभाव है कि सबको भगवान की याद आ जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देकपिल मिश्रा ने सीएम केजरीवाल द्वारा दिये लक्ष्मी-गणेश वाले बयान पर उन्हें जेहादी बताया हैकपिल मिश्रा ने कहा कि यह पीएम मोदी का प्रभाव है कि सबको भगवान की याद आ जाती हैजिहादियों के मुंह में हिंदू देवी देवताओं का भाव आ गया, लगता है कहीं पे चुनाव आ गया

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापे जाने की मांग ने भारतीय जनता पार्टी को आम आदमी पार्टी पर हमले का ऐसा मौका दे दिया है, जिसके तलाश बीते कई दिनों से तलाश कर रही थी। सीएम केजरीवाल के इस मांग की दिल्ली भाजपा के नेता एक स्वर में आलोचना करते हुए उसे गुजरात चुनाव से जोड़कर नया स्टंट बता रहे हैं।

इस मामले में पहले तो दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। उसके बाद अब भाजपा के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा ने भी अपने तीखे बयान से केजरीवाल की क्लास लगा दी है। कपिल मिश्रा ने कड़े शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी करके सीएम अरविंद केजरीवाल को जेहादी बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का प्रभाव है कि सबको भगवान की याद आ जाती है।

कपिल मिश्रा ने वीडियो ट्वीट करते हुए जो कैप्शन लिखा है, वो निश्चित तौर पर बेहद आपत्तिजनक है। कपिल मिश्रा ने कहा, "औरंगजेब की औलादों को भी भगवान गणेश लक्ष्मी याद आ गए। जिहादियों के मुंह में, हिंदू देवी देवताओं का भाव आ गया, लगता है कहीं पे चुनाव आ गया। ये मोदी की लाठी है, सबको भगवान याद दिला देती है।"

इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वो भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर छापे जाने की मांग करके ढकोसला कर रहे हैं। बकौल तिवारी आम आदमी पार्टी पूरी तरह से हिंदू विरोधी है और उसके विधायक-मंत्री अक्सर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहते हैं।

मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के दिये बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनके मंत्री, पार्टी के गुजरात प्रमुख और अन्य नेताओं ने हिंदू देवताओं को गाली दी है और बहुत कुछ कहा है और उसके बाद भी वो पार्टी में हैं। वे गुजरात चुनाव में अपना चेहरा बचाने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं। राम मंदिर पर आपत्ति करने वालों ने नया मुखौटा लगा लिया है।

मालूम हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत सरकार से नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ धन और भाग्य के प्रतीक लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर छापने की मांग की है। केजरीवाल ने अपने बयान में इंडोनेशिया का हलावा देते हुए कहा कि जब वो अपनी करेंसी पर हमारे देवी-देवताओं की तस्वीर प्रकाशित कर सकते हैं तो भला भारत सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो अपनी मांग के संबंध में जल्द ही भारत सरकार को चिट्ठी लिखेंगे और उनसे मांग करेंगे कि भविष्य में छपने वाली करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर भी छापें। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही यह बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि वो गुजरात चुनवा में लाभ लेने के लिए 

टॅग्स :कपिल मिश्रअरविंद केजरीवालमनोज तिवारीDelhi BJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज