लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जया 'अमिताभ' बच्चन बुलाए जाने पर फिर नाराज हुईं जया बच्चन, सभापति जगदीप धनखड़ से हो गई बहस, देखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 5, 2024 15:12 IST

राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन एक बार फिर नाराज हो गईं। कारण था सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा उनका पूरा नाम जया 'अमिताभ' बच्चन पुकारा जाना।

Open in App
ठळक मुद्देजया 'अमिताभ' बच्चन बुलाए जाने पर फिर नाराज हुईं जया बच्चनसभापति जगदीप धनखड़ से हो गई बहसयहां तक कह दिया कि ये ड्रामा आप लोगों ने नया शुरू किया है

नई दिल्ली: राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन एक बार फिर नाराज हो गईं। कारण था सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा उनका पूरा नाम जया 'अमिताभ' बच्चन पुकारा जाना। जैसे ही जगदीप धनखड़ ने कहा- जया 'अमिताभ' बच्चन वैसे ही जया बच्चन उखड़ गईं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ये ड्रामा आप लोगों ने नया शुरू किया है।

सदन में क्या हुआ

दरअसल सभापति जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को बोलने के लिए आमंत्रित करते हुए उनका लिया- जया 'अमिताभ' बच्चन। इसके बाद अपनी सीट पर खड़ी हुई जया ने सभापति से पूछा कि सर आपको आमिताभ का मतलब पता है? मामले को समझते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि बदल दीजिए मैं बदलवा दूंगा। इसके बाद सभापति ने कहा कि जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां सबमिट किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है। 

आगे  सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जया बच्चन ने कहा कि उन्हें अपनी पति पर गर्व है। ये ऐसी चीज है जो मिट नहीं सकती। इसके बाद जया बच्चन ने कहा कि ये ड्रामा आप लोगों ने नया शुरू किया है। ये पहले नहीं था। 

इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने एक किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि एक बार वह फ्रांस गए थे। मैनेजमेंट ने बताया कि हमारे यहां जितनी भी बड़ी वैश्विक हस्तियां आ चुकी हैं उनकी तस्वीर गैलरी में लगी है। सभापति ने बताया कि उन्होंने देखा कि वहां अमिताभ बच्चन की फोटो भी थी। उन्हें काफी गर्व महसूस हुआ।

इस वाकये के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने जब मनोहर लाल खट्टर को बोलने के लिए आमंत्रित किया तो जया बच्चन ने टोका कि उनके नाम में उनकी पत्नी का नाम जोड़ा जाए। माहौल को हल्का करके हुए सभापति ने कहा कि वह खुद कई बार अपने आपको अपनी पत्नी डॉ सुदेश के पति के नाम से संबोधित करते हैं।

टॅग्स :जया बच्चनअमिताभ बच्चनराज्य सभाजगदीप धनखड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम