लाइव न्यूज़ :

Video: मीडिया के सामने फूट-फूटकर रो पड़े एचडी कुमारस्वामी, बेटे के चुनाव हारने का छलका दर्द

By स्वाति सिंह | Updated: November 27, 2019 17:44 IST

इस साल हुए लोकसभा चुनाव में एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी फूट-फूटकर रो पड़े।उन्होंने कहा कि मैंने क्या गलती की है जो मंडया के लोगों ने उन्हें हरा दिया।

एक बार फिर मीडिया को संबोधित करते हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी फूट-फूटकर रो पड़े। दरअसल, राज्य के मंडया में अपने समर्थकों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने क्या गलती की है जो मंडया के लोगों ने उन्हें हरा दिया। कुमारस्वामी ने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा चुनाव लड़े। लेकिन अपने समर्थकों के कहने पर उनका बेटा चुनाव लड़ा और हार गया। एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि उन जैसे शख्स को राजनीति में नहीं होना चाहिए। कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि राजनीति में किस पर यकीन किया जाए।

बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी मांड्या लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे। यहां से बीजेपी समर्थित उम्मीदवार सुमनलथा अंबरीश जीती थीं। केआर पेट विधानसभा सीट के पूर्व विधायक केसी नारायण गौड़ा का निर्वाचन स्पीकर द्वारा रद्द किए जाने के बाद यह सीट खाली रह गई थी। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में विधायकों को अयोग्य करार देने यहां खाली पड़े सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

यह कोई पहली बार नहीं जब कुमारस्वामी मीडिया के सामने रोए हैं। इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सभा के दौरान मीडिया के सामने रो पड़े थे। उन्होंने कहा 'आप सभी यहां मेरे लिए खड़े हो, आप सभी खुश हो कि आपका एक भाई राज्य का मुख्यमंत्री बन गया है। लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। गठबंधन वाली सरकार का दर्द मुझे पता है। मैं विश्वकांत बन गया हूं और इस सरकार के दर्द को भी निगल लिया है।' कुमारस्वामी ने कहा था 'गठबंधन की सरकार के पास जनादेश नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोन माफी को लेकर मैंने कितनी जद्दोजहद करी किसी को नहीं पता। टैक्स बढ़ाने की वजह से मेरी आलोचना हो रही है। उधर अन्न भाग्य योजना के तहत 5 की बजाए 7 किलो चावल मांग रहे हैं। अब आप बताइए कि  2,500 करोड़ रुपए लेकर आऊं? उन्होंने आगे कहा 'मैं अगर चाहूं तो अभी केवल 2 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे सकता हूं।'

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल