लाइव न्यूज़ :

वीडियोः मुंबई में छाया अंधेरा, बारिश के साथ गिरे ओले; पुणे, अहमदनगर में भी आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 11:39 IST

आईएमडी के अधिकारी ने कहा कि मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है।

Open in App
ठळक मुद्देIMD ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की।पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को बिजली चमकने के साथ बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा है।  मुंबई के कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं।

मुंबईः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिलों के लिए मंगलवार को आंधी और मध्यम स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की। आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि यह चेतावनी मंगलवार को सुबह जारी की गई और दोपहर तक प्रभावी रहेगी।

अधिकारी ने कहा, “मुंबई, पुणे और अहमदनगर जिले में अलग-अलग जगहों पर बिजली चमकने और हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आंधी आने का अनुमान है। बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।” पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों को बिजली चमकने के साथ बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा है।  

शहर के कई हिस्सों और आसपास के इलाकों में बेमौसम बारिश से मुंबई वालों को हैरान कर दिया। खबरों के मुताबिक, मुंबई के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है।  बीते दिनों मध्य प्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। अचानक हुई बारिश से इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। 

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील