लाइव न्यूज़ :

VIDEO: विवादित आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां ने मीडिया को धमकाया, कैमरे को हिट करने की कोशिश की

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2024 19:10 IST

एक वीडियो में आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां घर के बाहर जमा हुए मीडियाकर्मियों पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मराठी में कहा कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वह सभी को सलाखों के पीछे पहुंचा देंगी।

Open in App

पुणे: विवादों में घिरी आईएएस (प्रोबेशनरी) अधिकारी पूजा खेडकर की मां ने गुरुवार को पुणे स्थित अपने आवास पर मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछे जाने पर मीडिया को धमकाया और कैमरे पर हमला करने की कोशिश की। एक वीडियो में आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां घर के बाहर जमा हुए मीडियाकर्मियों पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मराठी में कहा कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो वह सभी को सलाखों के पीछे पहुंचा देंगी।

इस बीच, पुणे पुलिस के जवान महाराष्ट्र के पुणे में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी के आवास पर पहुंचे। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि पुणे पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर द्वारा इस्तेमाल की जा रही ऑडी कार की जांच करेगी।

इस बीच, अधिकारी ने गुरुवार को विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिला कलेक्टरेट में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। हालांकि, उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि उन्होंने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए अवैध साधनों का इस्तेमाल किया।

खेडकर (32) पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल होने के लिए शारीरिक विकलांगता श्रेणी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे के तहत लाभों का कथित रूप से दुरुपयोग करने का आरोप है। धमकाने के आरोपों के चलते उन्हें सोमवार को पुणे से वाशिम स्थानांतरित कर दिया गया था। 

2022 आईएएस बैच की प्रोबेशनरी ऑफिसर ने अपनी टिप्पणी में कहा, "मैं वाशिम जिला कलेक्ट्रेट में ड्यूटी ज्वाइन करके खुश हूं और यहां काम करने के लिए उत्सुक हूं।" अपने खिलाफ आरोपों के बारे में पूछे जाने पर खेडकर ने संवाददाताओं से कहा, "मैं इस मुद्दे पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हूं। सरकारी नियम मुझे इस पर बोलने की अनुमति नहीं देते हैं।"

टॅग्स :Puneमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो