लाइव न्यूज़ :

VIDEO: कांग्रेस विधायक ने फरियादी की पगड़ी पर लात मारकर उछाली, कैमरे में कैद हुई राजेंद्र बिधूड़ी की दबंगई

By रुस्तम राणा | Updated: October 17, 2023 16:24 IST

बताया जा रहा है कि विडियो में पीड़ित शख्स विधायक के समाज का ही है, जिसकी विनती सुनने के बजाय नेताजी ने उसे बेइज्जत कर जमकर धमकाया। उसकी पगड़ी को ठोकर मारते हुए दूर उछालते नजर आ रहे हैं।

Open in App

VIDEO: राजस्थान में कांग्रेस के एक विधायक का वीडियो वायरल हो गया है। विधायक का नाम राजेंद्र बिधुड़ी है। वीडियो में चित्तौड़गढ़ के बेंगू से विधायक बिधूड़ी एक फरियादी की पगड़ी को ठोकर मारते नजर आ रहा है। पीड़ित शख्स विधायक के समाज का ही है, जिसकी विनती सुनने के बजाय नेताजी ने उसे बेइज्जत कर जमकर धमकाया। उसकी पगड़ी को ठोकर मारते हुए दूर उछालते नजर आ रहे हैं। हालांकि यह भी बात सामने आ रही है कि वीडियो दो साल पुराना है। गांव गंदेलिया के रहने वाले लाबी राम गुर्जर के मुताबिक वह एक रेस्टोरेंट में विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी के पास अपनी गुहार लेकर गया था। उन्होंने उनकी बात तो सुनी नहीं बल्कि उल्टे पगड़ी पर लात मार दी और उसे गाली दी। 

वीडियो में क्या दिखा?

वीडियो में एक ग्रामीण दो युवकों के साथ दिख रहा है। उधर एक शख्स कुछ समर्थकों के साथ आता है जिसे बेंगू विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी बताया जा रहा है। बिधूड़ी के आते ही ग्रामीण अपनी पगड़ी उनके पैरों पर रखकर अपनी गुहार लगाता है। लेकिन कथित रूप से विधायक जी इतने आग बबूला हो जाते हैं कि न केवल उसकी पगड़ी पर लात मारते हैं बल्कि उसे गाली तक देते हैं। फिर उसके दस्तावेजों को हाथ में लेकर तल्ख अंदाज में सवाल करते हैं और उसे डांटते हुए आगे बढ़ जाते हैं। फिर ग्रामीण जमीन पर पड़ी पगड़ी को सहेजकर अपने सिर पर पहनता है।

राजेंद्र सिंह बिधूड़ी मेवाड़ क्षेत्र से आते हैं और वह राज्य की बेंगू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। वे लगातर तीसरी बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। लेकिन अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इससे पहले भी अपने मुख्यमंत्री गहलोत पर कई आरोप लगाते हुए चर्चा में आए थे जिसमें पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच नहीं होने पर सवाल भी उठाया था। वहीं विपक्षी दल इस चुनावी मौसम में इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं।

टॅग्स :Congress MLAवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो