लाइव न्यूज़ :

वीडियो: दिग्विजय सिंह की कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर, दूर जाकर गिरा युवक, ड्राइवर को किया गया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 10, 2023 07:29 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना राजगढ़ में हुई। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर कस्बे की घटना, दिग्विजय सिंह की एसयूवी कार ने मारी टक्कर।घायल युवक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया फिर भोपाल किया गया रेफर।युवक की हालत स्थिर है, कार के चालक गुना निवासी अख्तर खान को जीरापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को ले जा रहे एसयूवी वाहन से टक्कर लगने पर जिले के जीरापुर कस्बे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। घटना गुरुवार की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह दुर्घटना तब हुई जब मोटरसाइकिल सवार युवक अचानक सिंह के काफिले के वाहनों के सामने आ गया और उस एसयूवी से टकरा गया जिसमें कांग्रेस नेता यात्रा कर रहे थे। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

घायल युवक को भोपाल किया गया रेफर

दिग्विजय के करीबी सूत्रों ने बताया कि टक्कर के बाद कांग्रेस नेता तुरंत अपने वाहन से उतरे और घायल युवक रामबाबू बागरी (20) को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया। जीरापुर थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने कहा कि घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल सवार युवक विजया कॉन्वेंट स्कूल के पास यूटर्न लेने की कोशिश कर रहा था अचानक सिंह के काफिले में आ गया।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि उनका वाहन धीरे-धीरे चल रहा था कि मोटरसाइकिल सवार एक युवक अचानक सामने आ गया जिससे यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा, ‘भगवान का शुक्र है कि उसे गंभीर चोट नहीं आई। मैंने उसे भोपाल रेफर कर दिया है।’ सूत्रों ने कहा कि रात में भोपाल पहुंचने के बाद सिंह घायल युवक से मिलने और उसका हालचाल जानने के लिए चिरायु अस्पताल और मेडिकल कॉलेज गये। 

दिग्विजय सिंह की गाड़ी चला रहा ड्राइवर गिरफ्तार

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश पुरोहित की मां के निधन के बाद उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। पुरोहित के गांव कोडक्या से राजगढ़ लौटते समय जीरापुर में दिग्विजय सिंह की एसयूवी गाड़ी फॉर्च्यूनर रामबाबू की बाइक से टकरा गई। फॉर्च्यूनर कार के चालक गुना निवासी अख्तर खान को जीरापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेता अपने काफिले के साथ दूसरी कार से भोपाल के लिए रवाना हुए।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :दिग्विजय सिंहMadhya Pradeshवायरल वीडियोकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार