लाइव न्यूज़ :

VIDEO: पश्चिम बंगाल में राशन बंटवारे को लेकर बवाल, पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प

By स्वाति सिंह | Updated: April 22, 2020 14:35 IST

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। साथ ही एक पुलिसवाले ने महिला पर डंडे से हमला किया। इस दौरान महिला खुद का बचाव करते हुए दिखाई देती है। 

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई इस दौरान पुलिस ने महिला समेत अन्य लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बदुरिया में बुधवार को कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच राशन सामग्री के अनुचित वितरण के आरोप के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई।  इस दौरान पुलिस ने महिला समेत अन्य लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा। बताया जा रहा है कि नॉर्थ 24 परगना के बदुरिया इलाके में राशन का बंटवारा किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों द्वारा रास्ता ब्लॉक किए जाने पर आपत्ति जताई।

लोग गलत तरीके से राशन का बंटवारा किए जाने का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद गांववालों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग पुलिस पर हमला कर रहे हैं। साथ ही एक पुलिसवाले ने महिला पर डंडे से हमला किया। इस दौरान महिला खुद का बचाव करते हुए दिखाई देती है। 

इससे पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिसवालों पर पत्थरबाजी की गई है। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी जब इलाके की सारी दुकानें बंद करवा रहे थे तभी ये पत्थरबाजी की गई। मामले पर CO सिटी विशाल पांडे ने कहा है, नियत समय पर दुकानें बंद करवाई जा रही थी। ठीक उसी समय सब्जी वाले आपस में लड़ पड़े। पुलिस उन्हें छुड़ाने गई तो मामला बढ़ा गया। उस दौरान पत्थर बाजी हुई जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है। 

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के तीन और मरीजों की मौत

बता दें कि पश्चिम बंगाल में मंगलवार को कोविड-19 से तीन लोगों की मौत होने के साथ ही इस रोग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नये मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही राज्य में इस महामारी से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों की संख्या बढ़ कर 274 हो गयी है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान राज्य के किसी भी अस्पताल से कोविड-19 के किसी भी मरीज को छुट्टी नहीं दी गयी। 

सिन्हा के अनुसार पिछले 24 घंटे में 713 नमूनों का परीक्षण किया गया है। राज्य स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से संक्रमित कुल व्यक्तियों की संख्या 359 हो गयी है जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 392 तक पहुंच गयी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल