लाइव न्यूज़ :

Video: असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी और सीएम बोम्मई पर हमला, बोले- "वो दिल्ली में कहते हैं न खाऊंगा, न खाने दूंगा, फिर बोम्मई कब कमीशनबाजी खत्म करेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 23, 2022 13:30 IST

पीएम नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना करने के लिए खासे चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक सरकार में फैले कथित भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देएआईएमआईएम ने असदुद्दीन ओवैसी के वीडियो के जरिये पीएम मोदी और सीएम बोम्मई पर किया हमलाअसदुददीन ओवैसी ने कर्नाटक सरकार के कथित भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर कसा तंजपीएम मोदी कहते हैं कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा लेकिन बोम्मई कब कमीशनबाजी खत्म करेंगे?

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने अपने मुखिया और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा शासित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर एक साथ हमला बोला है।

अक्सर पीएम मोदी की तीखी आलोचना करने के लिए खासे चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कर्नाटक सरकार में फैले कथित भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए कर्नाटक में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचार के भी मुद्दे को उठा रहे हैं।

एआईएमआईएम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किये वीडियो में ओवैसी कह रहे हैं, "दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी पार्टी में से कमीशन कब खत्म करेंगे?"

लोकसभा में हैदराबाद से पार्टी का परचम को फहराने वाले इकलौते सांसद असदुद्दीन ओवैसी वीडियो में कह रहे हैं, "हलाल गोश्त पर बात हो रही है। अब तो मुस्लिम रिजर्वेशन ले लिया जाएगा। कर्नाटक के सीएम से बस इतना बोलेंगे कि सीएम साहब मुसलमानों का रिजर्वेशन छोड़ो, आप पार्टी में जो कमीशनबाजी चल रही है। पहले उसे खत्म करो।"

इसके आगे ओवैसी कह रहे हैं, "पहले आप कमीशन को खत्म करो, ऐसा लग रहा है कि वो घड़ा भरने का नाम ही नहीं ले रहा है। डालते जाओ-डालते जाओ लेकिन वो भरने का नाम ही नहीं ले रहा है। दबाकर खा रहे हैं गप्पा-गप्प, गप्पा-गप्प। उधर दिल्ली में प्रधानमंत्री कहते हैं कि न खाऊंगा और न खाने दूंगा। क्या बात है मित्रों।"

बीते दिनों सांसद ओवैसी ने दिल्ली में भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा अल्पसंख्यकों पर किये गये जुबानी हमले पर भाजपा और संघ को घेरते हुए कहा था कि भाजपा और संघ की मुसलमानों से पुरानी जंग है, जो अक्सर दिखता है। प्रवेश वर्मा तो सिर्फ एक चेहरा हैं, ये लोग अक्सर ही खुलेआम मुसलमानों को धमकाते रहते हैं। लेकिन मुसलमान ऐसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमनरेंद्र मोदीBasavaraj Bommaiकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल