लाइव न्यूज़ :

Video: अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम वक्फ बोर्ड के साथ हैं', कपिल मिश्रा ने चुटकी लेते हुए कहा, "ये मुसलमानों को “केजरीवाल” बना रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 27, 2022 12:07 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वो हमेशा वक्फ बोर्ड के साथ हैं। जिस पर भाजाप नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि अमानतुल्ला खान वक़्फ़ में घोटाला करके जेल में पड़ा है और ये मुसलमानों को “केजरीवाल” बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वक्फ बोर्ड को जो भी सुविधाएं चाहिए, हम देंगे केजरीवाल ने कहा कि मुंबई में एक रईस का घर वक्फ की जमीन पर बना है, मैं होता तो उसे तोड़ देताकपिल मिश्रा ने कहा कि अम्बानी का घर तोड़कर वक़्फ़ को दे देते, वाह रे मौलाना केजरुद्दीन

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अल्पसंख्यक समाज के साथ हुई एक बैठक में कहा कि वो और दिल्ली सरकार वक्फ बोर्ड के साथ हैं। वक्फ को जो भी सुविधाएं चाहिए दिल्ली सरकार मुहैया करायेगी और वक्फ से संबंधित हर कार्य को तरजीह देगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल के बयान को लेकर उनके पुराने सहयोगी और दिल्ली भाजपा के फायरब्रांड नेता कपिल मिश्रा ने आड़े हाथों लिया है। कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और दिल्ली की जनता के प्रति उनके मन में कोई सम्मान नहीं हैं। जिन्होंने उन्हें वोट देकर जिताया है।

कपिल मिश्रा ने कहा कि सीएम केजरीवाल हमेशा एकतरफा बात करते हैं। दरअसल वक्फ वाले वीडियो में अरविंद केजरीवाल देश के अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम न लेते हुए उनके मुंबई स्थित आवास एंटीलिया का जिक्र कर रहे हैं। अपने बयान में सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि वो इमारत वक्फ की जमीन पर बनी है। अगर उनकी सरकार महाराष्ट्र में होती तो वो उस इमारत को गिरा देते।

कपिल मिश्रा ने अपने ट्विटर हैंडल से सीएम केजरीवाल के उस बयान का वीडियो साझा करते हुए कहा, "अमानतुल्ला खान वक़्फ़ में घोटाला करके जेल में पड़ा है और ये मुसलमानों को “केजरीवाल” बना रहे हैं। अम्बानी का घर तोड़कर वक़्फ़ को दे देते , वाह रे मौलाना केजरुद्दीन। गुजरात में क्या क्या वक़्फ़ को देने का ख़्वाब है आप का?"

मालूम को कि गुजरात चुनाव के मद्देनजर भाजपा लगातार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को घेरने का प्रयास कर रही है। बीते सोमवार को भी दिल्ली भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से एक स्पूफ वीडियो जारी किया था। जिसमें वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर नैतिकता का ढोंग करने और अवैध रूप से शराब ठेके बांटने वाले नेता के तौर पर प्रचारित कर रही है।

उस स्पूफ में सीएम केजरीवाल और डिप्टी सीएम सिसोदिया को कैरिकेचर के जरिये एक गाने की धुन पर गाते और नाचते हुए दिखाया गया है। स्पूफ में केजरीवाल और सिसोदिया शराब बोतलों के बीच दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :कपिल मिश्रअरविंद केजरीवालदिल्ली सरकारBJPआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो