लाइव न्यूज़ :

गांधी जी ने खुद RSS के मूल्यों को स्वीकारा था- उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

By भारती द्विवेदी | Updated: June 2, 2018 06:07 IST

'गांधी जी ने आरएसएस की विचारधारा को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि जब मैं आरएसएस कैंप गया, तब वहां का अनुशासन को देखकर हैरान रह गया था।

Open in App

नई दिल्ली, 2 जून: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने राष्ट्रीय संघ सेवक (आरएसएस) की विचारधारा पर सवाल खड़े करने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने नानाजी मेमोरियल लेक्चर में लोगों से आरएसएस के बारे में बात करते हुए कहा है- 'मुझे किसी भी इंसान का आरएसएस की सिंद्धातों के साथ आपत्ति जताने का कोई कारण नहीं दिखता है, जबकि इसका  मुख्य उद्देश्य प्राचीन भारतीय मूल्यों के आधार पर लोगों के चरित्र का निर्माण करना है। आरएसएस की विचाराधारा 'वैसुधव कंटुबकम' की ही वकालत करता है, जिसका मतलब है कि दुनिया एक परिवार है।' 

उपराष्ट्रपति आगे कहते हैं- 'गांधी जी ने आरएसएस की विचारधारा को स्वीकार किया था। उन्होंने  कहा था कि जब मैं आरएसएस कैंप गया, तब वहां का अनुशासन को देखकर हैरान रह गया था। उन्होंने खुद स्वयंसेवकों से इस बारे में बात की। फिर उन्हें पता चला कि वहां मौजूद सभी लोग एक-दूसरे की जाति जाने बिना, एक साथ रह रहे और खा रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा-  'मैं आरएसएस से जुड़ा हूं। मैं इस बात की गांरटी दे सकता हूं कि आरएसएस का मतलब आत्म अनुशासन, आत्म-सम्मान, सामाजिक आंदोलन, निस्वार्थ सेवा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुधार है।'

बता दें कि आरएसएस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सात जून को होने वाले अपने 'संघ शिक्षा वर्ग-तृतीय वर्ष समापन समारोह' के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। खबरों के मुताबिक मुखर्जी ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है। जिसके बा द कांग्रेस के कई नेताओं ने आपत्ति जाताई है। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'आरएसएस और हमारी विचारधारा में बहुत अंतर है। यह वैचारिक फर्क आज भी है और आगे भी रहेगा।' 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :वेंकैंया नायडूमहात्मा गाँधीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार