लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिना नाम लिए राहुल गांधी के आरोपों का दिया जवाब, कहा- लोकसभा में आजतक माइक बंद नहीं हुआ

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2023 16:20 IST

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को कुंठित, धूमिल करना है। उनमें से एक को आंखों के सामने देखता।

Open in App
ठळक मुद्देधनखड़ ने कहा, कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को कुंठित, धूमिल करना हैकहा- कोई बाहर जाकर कहता है कि माइक बंद किया जाता है, यह कैसे बर्दाश्त कर सकते?1975 के आपातकाल का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा, हां, देश के अंदर आपातकाल के दौरान संकट आया था

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को राहुल गांधी के उन आरोपों का जवाब दिया है जिसे उन्होंने मोदी सरकार के ऊपर विदेशी जमीन पर लगाए। हालांकि उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस नेता का नाम नहीं लिया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, कुछ लोगों ने ठान लिया है कि देश की प्रतिष्ठा को कुंठित, धूमिल करना है। उनमें से एक को आंखों के सामने देखता। उन्होंने कहा कि लोकसभा में आजतक माइक बंद नहीं हुआ। कोई बाहर जाकर कहता है कि माइक बंद किया जाता है। यह कैसे बर्दाश्त कर सकते? छाती पर कितना सांप लोटता होगा।  

1975 के आपातकाल का जिक्र करते हुए धनखड़ ने कहा, हां देश के अंदर आपातकाल के दौरान संकट आया था। माइक भी बंद किया गया और जेल में उन लोगों को डाला गया जो राष्ट्र भावना से प्रेरित थे। वो दिन अब कभी भी नहीं आ सकता। उन्होंने लोगों से आवाह्न करते हुए कहा कि ऐसे मौके पर मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा जोड़कर आप अपने विचारों को खुलकर रखिए। उन शक्तियों के खिलाफ चुप्पी मत साधिए। निर्भीक होकर अपनी बात कहिए। यह आपका दायित्व है। 

उन्होंने जनता से कहा कि यदि आप चाहते हैं कि संसद के अंदर ठीक से बहस हो, किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, यह आपकी जिम्मेदारी है। जब आप इन मामलों में दखल देंगे। उनको प्रोत्साहन नहीं देंगे तो निश्चित रूप से सब रास्ते में आएंगे। साफ था कि उपराष्ट्रपति कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साध रहे थे। 

आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन दौरे के दौरान मोदी सरकार और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी का कहना था कि भारत में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। पार्लियामेंट में उनके माइक को बंद किया जाता है। उधर, विदेशी धरती पर राहुल गांधी के बयान को बीजेपी देश का अपमान बता रही है। 

टॅग्स :जगदीप धनखड़राहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार