लाइव न्यूज़ :

विहिप ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: November 30, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को उत्तराखंड सरकार के चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने के फैसले का स्वागत किया। साथ ही इस निर्णय को हिंदुओं और भारतीय संविधान की भावनाओं के अनुरूप करार दिया।

लंबे समय से आंदोलनरत तीर्थ पुरोहितों की मांग को मानते हुए उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को विवादास्पद चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग कर दिया। चारों हिमालयी धाम -बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित इस बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे थे। विहिप भी पुरोहितों की मांग का समर्थन कर रही था।

विहिप ने एक बयान में कहा, '' विश्व हिंदू परिषद देवस्थानम बोर्ड भंग करने के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के फैसले का स्वागत करता है।''

बयान के मुताबिक, विहिप अन्य राज्यों में भी मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से ''मुक्त'' करने का अभियान जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBengaluru: हनीमून से लौटी पत्नी ने की आत्महत्या, पति पर लगा दहेज उत्पीड़न का आरोप; परेशान शख्स ने होटल में लगाई फांसी

कारोबारसिगरेट पीना अब होगा महंगा, जल्द बढ़ जाएंगे दाम; सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे चुटकी

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

भारतNew Cab Rules: अब कैब बुक करते समय अपनी मर्जी से ड्राइवर चुन सकेंगे आप, अपनी इच्छा से टिप देने का नियम; जानें क्या-क्या बदला

भारतDelhi: बढ़ते प्रदूषण का असर, दिल्ली में अब 2 चीजें परमानेंट बैन; जानें दिल्लीवासियों पर क्या होगा असर?

भारत अधिक खबरें

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

भारतNew Year Eve 2026: घर पर ऐसे मनाएं नए साल का जश्न, परिवार के साथ यादगार रहेगा पल

भारतजम्मू कश्मीर में भयानक आतंकी खतरा! चार दर्जन से ज्यादा आतंकी प्रदेश में कर चुके हैं घुसपैठ

भारतAAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस बार सांता क्लॉज सच में नाराज हैं

भारतVIDEO: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन का उद्घाटन किया, देखें वीडियो